फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Central Bar vice president called for demanded extortion of one lakh threatened to kill if not pay varanasi police filed case

वाराणसी: सेंट्रल बार के उपाध्यक्ष सें मांगी एक लाख की रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

Sat, 04 Dec 2021 01:16 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 04 Dec 2021 01:16 AM IST
सार

सेंट्रल बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजा आनंद ज्योति सिंह ने रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र दिया। कैंट थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।

विज्ञापन
Central Bar vice president called for demanded extortion of one lakh threatened to kill  if not pay varanasi police filed case
सेंट्रल बार के उपाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी - फोटो : फाइल

विस्तार

सेंट्रल बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजा आनंद ज्योति सिंह से एक लाख की रंगदारी और जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर पर वाराणसी के कैंट थाने में शुक्रवार रात मुकदमा दर्ज किया गया।  पीड़ित अधिवक्ता का आरोप है कि वरुणा इन्क्लेव सिकरौल निवासी अमित सिंह टाटा ने पिछले दिनों बार में हुए हड़ताल में अपने ऊपर हुई कार्रवाई को रोकने का दबाव बनाया।

विज्ञापन


ऐसा करने से मना किया तो अमित सिंह ने बृहस्पतिवार की रात फोन पर जान से मारने की धमकी दी और एक लाख रुपये की मांग की। उपाध्यक्ष राजा ज्योति ने पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि अमित सिंह का नाम चौकाघाट क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड में भी सामने आया था।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के आदेश पर कैंट थाने में अमित सिंह टाटा के खिलाफ रंगदारी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया।
पढ़ेंः वृद्धा की हत्या में पिता और दो बेटों को आजीवन कारावास, दो आरोपियों का मामला बाल न्यायालय में

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी सीबीआई दरोगा बनकर धन वसूलने वाले आरोपी की जमानत खारिज

अर्जी सत्र न्यायाधीश डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने फर्जी सीबीआई सब इंस्पेक्टर बन धन वसूलने के आरोपी कृष्ण पाल सिंह की जमानत अर्जी शुक्रवार को खारिज कर दी।
डीजीसी आलोक चंद शुक्ला के अनुसार वादी संजय कुमार मौर्या ने फूलपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

वादी का आरोप रहा कि सात सितंबर 2021 को शाम 6 बजे चार व्यक्ति उसके फर्म मौर्या इंटर प्राइजेज पर आए और उसमें से एक व्यक्ति ने अपने को सीबीआई का सब इंस्पेक्टर बताते हुए कंपनी में जांच के बहाने होटल में बुलाया और 20 हजार की मांग की। शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की विवेचना में आजमगढ़ देवगांव निवासी कृष्ण पाल सिंह का नाम सामने आया और आरोपी बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed