फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Central Bar Association 70 percent voting in the annual elections, atmosphere of hustle and bustle remained t

Central Bar Association: वार्षिक चुनाव का परिणाम घोषित, मुरलीधर सिंह बने अध्यक्ष; जानें- किस सीट पर कौन जीता

Sun, 17 Dec 2023 07:09 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 17 Dec 2023 07:09 PM IST
सार

एल्डर्स कमेटी ने कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार की सुबह 10 बजे से मतदान शुरू कराया। मतदान की गति शुरू में धीमी थी, लेकिन दोपहर बाद तेजी आई। मतदाताओं की संख्या 6817 थी, इसमें आजीवन सदस्य 4589 व साधारण सदस्य 2228 थे। मतपत्र देने के लिए 16 टेबल की व्यवस्था की गई थी।

विज्ञापन
Central Bar Association 70 percent voting in the annual elections, atmosphere of hustle and bustle remained t
वार्षिक चुनाव का परिणाम घोषित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में मुरलीधर सिंह अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। उन्होंने मंगलेश दूबे को पराजित किया है। वहीं महामंत्री पद पर पहले ही प्रयास में सुरेंद्र नाथ पांडेय निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने राजेश गुप्ता को पराजित किया। इसके आलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजेंद्र प्रसाद पाठक, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर योगेंद्र उपाध्याय, संयुक्त सचिव प्रशासन पर आठ बार से चुनाव लड़ रही कल्पना पटेल, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय व प्रकाशन पर सुनंदा सहाय, कोषाध्यक्ष पद पर संजय कुमार अग्रवाल और आय व्यय निरीक्षक पद पर संजीव कुमार श्रीवास्तव निर्वाचित हुए। 

विज्ञापन


इसके आलावा प्रबंध समिति 15 वर्ष से ऊपर के छह पद पर अमित कुमार सिंह, सुनील कुमार श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह पंकज, कमला कांत तिवारी व कौशिक कुमार पांडेय और 15 वर्ष से कम के छह पद शशिकांत, संजय कुमार, डॉ अविनाश कुमार यादव रामेन्द्र नारायण मिश्र, अभिषेक कुमार द्विवेदी, उमेश कुमार मिश्र निर्वाचित हुए। 
विज्ञापन


एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राधेलाल श्रीवास्तव द्वारा देर शाम चुनाव परिणाम घोषित होते ही निर्वाचित पदाधिकारी व उनके समर्थक नगाड़े की थाप पर झूमने लगे और निर्वाचित पदाधिकारियों को फूलों की मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। एक-दूसरे को बधाई दिए जाने का दौर शुरू हो गया और सभी जश्न मे डूब गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed