फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Central Bank of India's singing competition, Gaurav Choubey first

Varanasi News: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में गीत गायन प्रतियोगिता, गौरव चौबे प्रथम

Sat, 12 Sep 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Central Bank of India's singing competition, Gaurav Choubey first
वाराणसी। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय में शुक्रवार को अखिल भारतीय गीत गायन प्रतियोगिता हुई। अध्यक्षता क्षेत्रीय प्रमुख अंगद प्रसाद यादव ने की। कार्यक्रम की शुरुआत बैंक संस्थापक सोराबाजी पोचखानावाला के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। प्रतियोगियों ने अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। निर्णायक मंडल में प्रख्यात हास्य कवि अजय कुमार श्रीवास्तव शामिल थे।
विज्ञापन

निर्णायकों के अनुसार, लंका शाखा के गौरव चौबे ने प्रथम स्थान हासिल किया। क्षेत्रीय कार्यालय के तथागत मौर्य द्वितीय रहे। लक्ष्मणपुर शाखा के आशीष मिश्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्षेत्रीय प्रमुख अंगद प्रसाद यादव ने विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि संगीत जीवन जीने की सही राह दिखाता है। इस अवसर पर हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने वाले एक विशेष पोस्टर का विमोचन भी किया गया। मुख्य प्रबंधक संतोष श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने बताया कि संघर्षपूर्ण जीवन में संगीत मानसिक संबल प्रदान करता है। संचालन प्रबंधक (राजभाषा) शुभ लक्ष्मी शर्मा ने किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed