{"_id":"6030c28f8ebc3ee939037023","slug":"central-and-banaras-bar-association-protest-over-advocates-suicide-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: अधिवक्ताओं की आत्महत्या के विरोध में सेंट्रल व बनारस बार एसोसिएशन का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: अधिवक्ताओं की आत्महत्या के विरोध में सेंट्रल व बनारस बार एसोसिएशन का प्रदर्शन
Sat, 20 Feb 2021 01:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 20 Feb 2021 01:34 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
यूपी बार काउंसिलके आह्वान पर प्रदेश में दो अधिवक्ताओं द्वारा आत्महत्या के विरोध में सेंट्रल और बनारस बार एसोसिएशन ने शनिवार को न्यायिक कार्य से विरत रहकर डीएम पोर्टिको में प्रदर्शन के साथ सभा की। महोबा में अधिबक्ता मुकेश पाठक और मेरठ में अधिबक्ता ओंकार तोमर द्वारा माफियाओं और विधायक के उत्पीड़न से आजिज आकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
इसी घटना के विरोध में यूपी बार काउंसिल ने पूरे प्रदेश में शनिवार को न्यायिक कार्य से विरत रहकर विरोध दिवस मनाने का आह्वान किया। अधिवक्ताओं की मांग थी कि मृतक परिवार को एक करोड़ का मुआवजा और आश्रित को नौकरी दी जाए। साथ ही घटना में जिम्मेदार लोगों को सख्त सजा मिले।
विज्ञापन
सभा मे अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की गई। प्रदर्शन में सेंट्रल बार अध्यक्ष अशोक उपाध्याय, बनारस बार अध्यक्ष विनोद पाण्डेय व महामन्त्री विवेक सिंह, संचालक महामन्त्री कन्हैया पटेल, रत्नेश्वर पाण्डेय, रामकृष्ण पाण्डेय, विनय सिंह पिंटू, सुरेश यादव, दीपक रॉय कान्हा, अमित टाटा, कृष्ण मोहन पाण्डेय, अवनीश त्रिपाठी, माधव पाण्डेय, राजीव गोस्वामी, रामरेणु चंदन,राजा आनन्द ज्योति सिंह, सुजीत पाण्डेय, रंजन मिश्र, नृपेंद्र सिंह, विनोद पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन