{"_id":"67f136d13e0eae9967071fb4","slug":"celebration-evening-of-bjp-foundation-day-flags-distributed-in-pindra-area-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News : भाजपा स्थापना दिवस की पर्व संध्या; पिंडरा क्षेत्र में झंडे का वितरण, कार्यकर्ताओं में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News : भाजपा स्थापना दिवस की पर्व संध्या; पिंडरा क्षेत्र में झंडे का वितरण, कार्यकर्ताओं में उत्साह
Sat, 05 Apr 2025 07:27 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 05 Apr 2025 07:27 PM IST
सार
भाजपा स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर पिंडरा क्षेत्र में झंडे का वितरण किया गया। इस दौरान दो हजार झंडे बांटे गए और जनता को संदेश दिया गया कि भाजपा जो कहती है वो करती है। जनता ने भी नेताओं का स्वागत किया।
विज्ञापन
झंडा वितरण करने निकलते कार्यकर्ता
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के पूर्व संध्या पर पिंडरा ब्लाक के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रवि शंकर सिंह के भानपुर आवास पर पिंडरा ब्लॉक के 95 बूथ के कार्यकर्ताओं व शक्ति केंद्र के सदस्यों को 2 हजार झंडे का वितरण किया।
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर सिंह ने कहा कि भाजपा जो कहती है वही करती है। भाजपा सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर कार्य कर रही है। इस मौके पर रविशंकर सिंह ने अपने हाथों से दो हजार भाजपा के झंडे का वितरण किया।
विज्ञापन
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र विश्वकर्मा, मनीष पाठक, सुनील दत्त वर्मा, विकास सिंह विक्की , प्रमोद सिंह, धर्मेंद्र सिंह देव, सहित भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन