फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Celebrate the festival of democracy with enthusiasm, make a record

उत्साह के साथ मनाएं लोकतंत्र का उत्सव, बनाएं कीर्तिमान

Wed, 26 Jan 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Celebrate the festival of democracy with enthusiasm, make a record
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर मंगलवार को कमिश्नरी सभागार में मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि लोकतंत्र के इस उत्सव को जोश के साथ मनाएं। इस बार 90 फीसदी से ऊपर मतदान कर काशी में एक नया कीर्तिमान स्थापित करें। भारतीय संविधान के मुताबिक, जनता ही इस अनूठे लोकतंत्र की बुनियाद है, जहां जनता सरकार को चुनती है। पहले मतदान दिवस को लेकर भय का माहौल रहता था, लोग मतदान के लिए अपने घरों से नहीं निकलते थे, लेकिन अब लोग पूरे उत्साह के साथ मतदान केंद्रों पर जाकर अपना मतदान करते हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा ने मतदान करने के लिए जागरूक मतदाता बनने की शपथ दिलाई और कहा कि वाराणसी में 10 फरवरी से नामांकन शुरू होगा और सात मार्च को मतदान होगा। यह शपथ लें कि सात मार्च को मतदान दिवस को शत-प्रतिशत मतदान कर काशी में कीर्तिमान स्थापित करेंगे। उन्होंने बताया कि इस बार निर्वाचन आयोग द्वारा आवश्यक सेवाओं से संबंधित सूचना विभाग, रेलवे, दूरदर्शन, पोस्ट ऑफिस, आकाशवाणी, बीएसएनल, एयरपोर्ट अथॉरिटी, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग एवं पुलिस सहित 10 विभागों को डाक मतपत्र से मतदान करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल व उप जिला निर्वाचन अधिकारी रणविजय सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन

उप निर्वाचन अधिकारी को मिलेगा प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह
राष्ट्रीय मतदाता दिवस-2020 पर मतदान से जुड़े उत्कृष्ट कार्य करने एनुअल स्टेट अवॉर्ड फॉर बेस्ट इलेक्ट्रॉल प्रैक्टिसेज अवार्ड- 2022 (निर्वाचन प्रबंधन) के लिए निर्वाचन आयोग चयनित वाराणसी के उप जिला निर्वाचन अधिकारी रणविजय सिंह के कार्याें की सराहना की गई। कोविड प्रोटोकाल के तहत समारोह आयोजित नहीं होने के कारण उन्हें प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह आयोग द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed