फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CDO withheld the salary of four people including the Assistant Development Officer

Varanasi News: सीडीओ ने सहायक विकास अधिकारी समेत चार का वेतन रोका

Wed, 08 Apr 2026 02:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
CDO withheld the salary of four people including the Assistant Development Officer
सीडीओ प्रखर कुमार सिंह ने मंगलवार को चिरईगांव का निरीक्षण किया। उन्होंने लेखा पटल, मनरेगा पटल, एनआरएलएम, स्वच्छ भारत मिशन, विकास खंड में साफ सफाई, पेयजल की व्यवस्था, आईजीआरएस रजिस्टर की जांच की।
विज्ञापन

फार्मर रजिस्ट्री की खराब प्रगति और प्रभावी अनुश्रवण न किए जाने के कारण सहायक विकास अधिकारी कृषि वीनित कुमार का मार्च का वेतन रोकते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। अपेक्षित प्रगति न होने पर तीन पंचायत सहायकों व सचिवों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने काली मां स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित राशन की दुकान का भ्रमण किया गया और समूह की महिलाओं से राशन वितरण की जानकारी ली। सुमन देवी संचालिका ने बताया कि 515 पात्र गृहस्थी और 66 अंत्योदय कार्ड सक्रिय हैं। महिलाओं ने बताया कि वे गांव में गुलाब की खेती, नीलकंठ, गुड़हल और गेंदे की खेती कर रही हैं। महिलाएं समूह से रुपये लेकर ब्यूटी पार्लर, बकरी पालन, फूलों की खेती व परचून की दुकान चला रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed