फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CDO heard the complaints of the villagers in the Chaupal.

Varanasi News: फोटो- चौपाल में सीडीओ ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं

Fri, 06 Feb 2026 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
CDO heard the complaints of the villagers in the Chaupal.
भीमापार। सादात विकासखंड के ग्राम पंचायत बड़ागांव के पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को चौपाल लगा। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखी। जल निकासी, टीकाकरण के नाम पर अवैध रूप से पैसा वसूली, आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन वितरण न करने की शिकायतें रहीं। सीडीओ संतोष कुमार वैश्य ने ग्रामीणों की सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना। संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही जांच कर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जनहित से जुड़ी योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से समाधान कराया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. सरजीत सिंह, सोनम सिंह, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. सुभाष यादव रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article