फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CDO gorang rathi

गांवों में पेयजल आपूर्ति के लिए ठीक कराएं क्षतिग्रस्त पाइपें

Sat, 05 Oct 2019 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
CDO gorang rathi
वाराणसी। गांवों में पाइप से पेयजल आपूर्ति करने के लिए नीर निर्मल परियोजना, ग्रामीण पेयजल परियोजनाओं की समीक्षा शुक्रवार को विकास भवन में हुई। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) गौरांग राठी ने ग्रामीण क्षेत्रों में एनएचआई व लोक निर्माण विभाग को क्षतिग्रस्त किए पाइप लाइन को ठीक कराकर आपूर्ति करने को कहा। 61 हैंडपंपों को लगाने का निर्देश दिया। अधिशासी अभियंता जल निगम ने क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की सूची एनएचआई एवं लोक निर्माण विभाग को उपलब्ध कराई।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ ने एनएचआई, लोक निर्माण विभाग तथा जल निगम के अधिशासी अभियंताओेें को निर्देशित किया कि वह आपसी समन्वय स्थापित कर मानक के अनुसार काम पूरा कराएं। इस काम में शीघ्रता का ध्यान रखा जाए। नीर निर्मल परियोजना अंतर्गत ठेकेदारों को निर्देशित किया कि पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे को विभागीय मानक के अनुसार ठीक कराएं। इसका सत्यापन जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में अधिशासी अभियंता जल निगम व अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग की समिति गठित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed