फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CDO angry at the mess in the hospital premises

अस्पताल परिसर में गंदगी पर सीडीओ नाराज

Tue, 02 Feb 2016 01:59 AM IST
kabirchaura
kabirchaura Updated Tue, 02 Feb 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
CDO angry at the mess in the hospital premises

मुख्य विकास अधिकारी विशाख जी ने सोमवार को मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा का औचक निरीक्षण कर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन

 इस दौरान जगह-जगह गंदगी मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने एसआईसी से साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी। वार्डों में भर्ती मरीजों से भी उन्होंने बातचीत की।
दोपहर करीब बारह बजे अधिकारियों के साथ जैसे ही सीडीओ अस्पताल पहुंचे हड़कंप मच गया। इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य वार्डों में साफ-सफाई के साथ ही बेडों के चादर ठीक किए जाने लगे।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में सफाई का जायजा लिया। बर्न वार्ड के पास बायोमेडिकल वेस्ट और इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य वार्डों में टयलेट गंदा मिलने पर नाराज हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ की तो पता चला कि सफाई और बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण मद में शासन से पांच लाख रुपये मिल चुके हैं।
संबंधित एजेंसी के ठेकेदारों द्वारा सफाई और वेस्ट के निस्तारण में लापरवाही बरतने को संज्ञान में लेते हुए स्पष्टीकरण तलब करने के साथ ही ठेका निरस्त करने का आदेश दिया।

 इसके साथ ही उन्होंने एसआईसी से जमानत की राशि जब्त कर ऐजेंसी को काली सूची में डालने का निर्देश दिया।
 निरीक्षण के क्रम में उन्होंने मॉर्डन लांड्री न चलने के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि बजट न मिलने के अभाव में काम ठप है। इस पर उन्होंने जांच की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed