फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CBSE's formula better option in the interest of students

विद्यार्थियों के हित में सीबीएसई का फॉर्मूला बेहतर विकल्प

Fri, 18 Jun 2021 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
CBSE's formula better option in the interest of students
कोरोना काल में सीबीएसई बारहवीं के परीक्षा परिणाम जारी करने के फॉर्मूले को पूर्वांचल स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारियों, सीबीएसई की सिटी को-आर्डिनेटर और प्रधानाचार्यों ने बेहतर विकल्प बताया है। सीबीएसई ने प्रधानाचार्यों के साथ ही अन्य लोगों से कुछ दिन पहले फीडबैक भी लिया था। जिले में करीब 220 विद्यालयों के 45 हजार विद्यार्थियों को प्रमोट किया जाएगा। रिजल्ट को लेकर जो फार्मूला तैयार किया गया है, उसमें 10वीं के तीन विषयों के 30 प्रतिशत, 11वीं के पांच विषयों के 30 प्रतिशत अंक जबकि बारहवीं प्री बोर्ड में मिले अंकों से भी 40 प्रतिशत नंबर को जोड़ा जाएगा। हालांकि यह बात सामने आ रही है कि फार्मूले को तैयार करने वाली कमेटी में अधिकांश सदस्य ब्यूरोक्रेट हैं। इस पर विद्यालयों से जुड़े लोगों का कहना है कि पिछले दिनों लिए गए सुझावों से मिलता जुलता ही फार्मूला है।
विज्ञापन

कोरोना काल में छात्रों की सेहत और भविष्य को लेकर सीबीएसई ने परीक्षा परिणाम पर सही फॉर्मूला तैयार किया है। पिछले दिनों मांगे गए सुझाव में भी छात्र हितों पर विशेष जोर देने की बात की गई थी।
विज्ञापन

- डॉ. दीपक मधोक, अध्यक्ष, पूर्वांचल स्कूल एसोसिएशन
सीबीएसई को प्रधानाचार्यों ने भी इसी तरह का सुझाव दिया था। छात्रों के भविष्य को देख परिणाम जारी करने का यह बेहतर विकल्प है। इसके अलावा कुछ और विकल्प नहीं था। जो भी हुआ, ठीक हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-गुरमीत कौर, सिटी को-आर्डिनेटर, सीबीएसई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed