फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CBSE National Volleyball Competition

प्री क्वार्टर फाइनल में डॉलिम्स सनबीम स्कूल की जीत

Mon, 09 Jan 2017 02:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 09 Jan 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
CBSE National Volleyball Competition
सीबीएसई नेशनल वॉलीबाल प्रतियोगिता
डालिम्स सनबीम स्कूल, रोहनिया के परिसर में चल रहे सीबीएसई की राष्ट्रीय वॉलीबाल बालिका प्रतियोगिता-2017 में रविवार को कई मैच ख्ेाले गए। प्री क्वार्टर फाइनल में मेजबान टीम ने भी जीत दर्ज की। प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में महर्षि विद्या मंदिर चेन्नई, मिलेनियम नेशनल स्कूल पुणे, दयानंद पब्लिक स्कूल खेरी गोहना, डीएवी पब्लिक हैदराबाद तेलंगाना, श्रीमती नर्मदा देवी जी अग्रवाल स्कूल चेन्नई, डालिम्स सनबीम रोहनिया, केशव पब्लिक स्कूल पंजाब, माउंट कार्मेल स्कूल दिल्ली ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


इसके पहले अन्य मैचों में डॉलिम्स सनबीम रोहनिया, डीपीएस गोहना, सलवन पब्लिक स्कूल मयूर विहार दिल्ली, एकलव्य मॉडल स्कूल कनौर, श्रीमती नर्मदा देवी जी अग्रवाल स्कूल चेन्नई, मिलेनियम नेशनल स्कूल पुणे, डीएवी पब्लिक स्कूल हैदराबाद तेलंगाना, केशव पब्लिक स्कूल पंजाब, अमृता विद्यालय मुंबई, एसएन विद्या भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल चिंत्रापिन्नी, ब्राइट एंड गर्ल्स स्कूल जयपुर की टीमें जीतीं।
विज्ञापन


सभी मैच सीबीएसई के पर्यवेक्षक रवदीप सिंह, चीफ रेफरी सुनील कुमार राय तथा खेल आयोजक सचिव मिस्टर हसनैन खान की देखरेख में हुए। इस मौके पर डालिम्स सनबीम स्कूल के अध्यक्ष प्रदीप बाबा मधोक, निदेशिका पूजा मधोक, सह निदेशिका मोनिका सारस्वत पांडेय, सीबीएसई नेशनल वॉलीबाल के आर्गनाइजिंग प्रिंसिपल वीके मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed