फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CBSE National Badminton Championships

मेजबान टीम का जीत से आगाज

Mon, 26 Dec 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 26 Dec 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
CBSE National Badminton Championships
sports
सनबीम लहरतारा में रविवार से सीबीएसई नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप शुरू हुई। 30 दिसंबर तक चलने वाले चैंपियनशिप में अंडर 14 वर्ष, 17 वर्ष तथा 19 वर्ष (एकल तथा मिक्स्ड) बालक तथा बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी। पहले दिन अंडर 14 बालिका वर्ग में मेजबान टीम ने इंडियन स्कूल अलवादी अलकबीर की टीम को परास्त कर विजयी शुरुआत की। इसी वर्ग में डीएवी मॉडल स्कूल ने आवर ओन इंग्लिश हाई सकूल शारजाह को हराया।
विज्ञापन


अंडर -14 बालक वर्ग में हेमशिला मॉडल स्कूल, देहरादून पब्लिक स्कूल गोविंदपुरम, लिटिल एंजेल्स स्कूल सोनीपत, सेंट अर्नाल्ड सकूल, सनबीम स्कूल सनसिटी की टीमें जीतीं। अंडर-17 बालक वर्ग में द इंडियन हाई स्कूल, एपीजे स्कूल, दि इंडियन स्कूल ने विजय प्राप्त की। अंडर-19 बालक वर्ग में एएसएन सीनियर सेकेंड्री स्कूल, अलवर पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, आबूधाबी इंडियन स्कूल की जीत हुई।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर की 67 विद्यालयों की टीमें और 22 खाड़ी देशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें छह सौ से अधिक खिलाड़ी शामिल हैं। शुभारंभ के मौके पर मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय और विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय अंपायर तथा रेफरी व भारतीय पैरा बैडमिंटन टीम कोच गौरव खन्ना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed