फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CBSE: Ensure the correct name is entered in the LAC; there will be no scope for subsequent corrections.

सीबीएसई : एलएसी में दर्ज हो सही नाम, बाद में सुधार की गुंजाइश नहीं

Thu, 15 Oct 2026 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
CBSE: Ensure the correct name is entered in the LAC; there will be no scope for subsequent corrections.
सीबीएसई की ओर से 21 अक्तूबर तक छात्रों की नामावली अपलोड करने का दिया गया मौका
विज्ञापन

नंबर गेम : 50 हजार छात्र देंगे बोर्ड परीक्षा
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की साल 2027 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर स्कूलों को विद्यार्थियों का विवरण सावधानी से भरने की हिदायत दी गई है। बोर्ड ने 9 अक्तूबर को जारी रिमाइंडर में विद्यार्थियों की सूची (एलओसी) जमा करते समय निर्धारित समय-सीमा और विवरणों की सही भरने को कहा है। स्कूलों को परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के व्यक्तिगत विवरण और विषयों की जानकारी का मिलान कम से कम दो बार कर पोर्टल पर अंतिम बार सबमिट करने के निर्देश दिए हैं।
सीबीएसई की जिला समन्वयक नीलम सिंह ने बताया कि बोर्ड के निर्देश के बाद वाराणसी के सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में विद्यार्थियों का रिकॉर्ड जांचना महत्वपूर्ण हो गया है। सूची में विद्यार्थियों का पूरा नाम, जन्मतिथि, लिंग, श्रेणी, माता-पिता या अभिभावक के नाम की वर्तनी और चुने गए विषयों का सत्यापन किया जाना है। इसके अलावा विद्यार्थियों की फोटो और हस्ताक्षर भी प्रारूप के अनुरूप होने चाहिए। सीबीएसई ने स्कूलों के प्रधानाचार्यों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि विद्यार्थियों का विवरण भरने वाले कर्मचारी बोर्ड के दिशा-निर्देशों से पूरी तरह परिचित हों। व्यक्तिगत विवरण या विषयों के कोड में गलती होने पर परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को परेशानी हो सकती है। बोर्ड परीक्षा के लिए एलओसी जमा करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू हुई थी। बिना विलंब शुल्क के सूची जमा करने की अंतिम तिथि 21 अक्तूबर है। ऐसे में स्कूलों के पास विवरणों की जांच और समय से सूची अंतिम रूप देने के लिए निर्धारित अवधि है।
विज्ञापन

पिछले बार परीक्षा में शामिल हुए थे 46487 परीक्षार्थी
सीबीएसई बोर्ड की ओर से 17 फरवरी 2026 से कराई गई पिछली बोर्ड परीक्षा में जिले के कुल 46478 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था। इसमें कक्षा 10वीं के 22932 और 12वीं में 23546 परीक्षार्थी थे। इस परीक्षा के लिए 55 केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article