{"_id":"6add1cf304c5cee48c0b128e","slug":"cbse-enrollment-lists-can-be-submitted-until-october-30-with-a-late-fee-corrections-allowed-until-november-4-varanasi-news-c-20-vns1056-1592531-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई : विलंब शुल्क के साथ 30 अक्तूबर तक जमा होगी नामावली, चार नवंबर तक संशोधन का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई : विलंब शुल्क के साथ 30 अक्तूबर तक जमा होगी नामावली, चार नवंबर तक संशोधन का मौका
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की वर्ष 2027 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की नामावली (एलओसी) अब विलंब शुल्क के साथ 30 अक्तूबर तक जमा की जा सकेगी। विद्यालयों को छात्रों का डेटा अब निर्धारित समय में ऑनलाइन अपलोड करना होगा। नामावली में दर्ज डेटा में संशोधन 4 नवंबर तक किया जा सकेगा। इसके बाद समय सीमा नहीं बढ़ेगी।
वाराणसी में इस बार 10वीं और 12वीं को मिला कर करीब 50 हजार छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। पिछले बोर्ड परीक्षा में जिले के 55 केंद्रों पर 46,478 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इनमें कक्षा 10 के 22,932 और कक्षा 12 के 23,546 परीक्षार्थी थे। इस लिहाज से आगामी परीक्षा में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। हालांकि पिछली तीन वर्षों से संख्या घटती हुई ही देखी जा रही है। जिले में सीबीएसई से संबद्ध 166 विद्यालय हैं। पिछले वर्ष परीक्षा के लिए इनमें से 55 विद्यालयों को केंद्र बनाया गया था। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने के साथ ही विद्यालयों के सामने नामावली का विवरण समय से पूरा करने और उसमें त्रुटियों को दूर करने की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है।
नाम और विषय की जांच जरूरी
नामावली में विद्यार्थी के नाम की वर्तनी, जन्मतिथि, विषयों के चयन और अन्य डेटा में गलती होने पर आगे परेशानी हो सकती है। विद्यालयों को छात्रों के रिकॉर्ड का मिलान करने के बाद ही विवरण अंतिम रूप से जमा करना होगा। एलओसी में दोबारा संशोधन का मौका नहीं मिलेगा।