फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CBSE: Enrollment lists can be submitted until October 30 with a late fee; corrections allowed until November 4.

सीबीएसई : विलंब शुल्क के साथ 30 अक्तूबर तक जमा होगी नामावली, चार नवंबर तक संशोधन का मौका

Sun, 25 Oct 2026 02:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
CBSE: Enrollment lists can be submitted until October 30 with a late fee; corrections allowed until November 4.
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की वर्ष 2027 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की नामावली (एलओसी) अब विलंब शुल्क के साथ 30 अक्तूबर तक जमा की जा सकेगी। विद्यालयों को छात्रों का डेटा अब निर्धारित समय में ऑनलाइन अपलोड करना होगा। नामावली में दर्ज डेटा में संशोधन 4 नवंबर तक किया जा सकेगा। इसके बाद समय सीमा नहीं बढ़ेगी।
विज्ञापन

वाराणसी में इस बार 10वीं और 12वीं को मिला कर करीब 50 हजार छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। पिछले बोर्ड परीक्षा में जिले के 55 केंद्रों पर 46,478 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इनमें कक्षा 10 के 22,932 और कक्षा 12 के 23,546 परीक्षार्थी थे। इस लिहाज से आगामी परीक्षा में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। हालांकि पिछली तीन वर्षों से संख्या घटती हुई ही देखी जा रही है। जिले में सीबीएसई से संबद्ध 166 विद्यालय हैं। पिछले वर्ष परीक्षा के लिए इनमें से 55 विद्यालयों को केंद्र बनाया गया था। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने के साथ ही विद्यालयों के सामने नामावली का विवरण समय से पूरा करने और उसमें त्रुटियों को दूर करने की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है।
विज्ञापन


नाम और विषय की जांच जरूरी
नामावली में विद्यार्थी के नाम की वर्तनी, जन्मतिथि, विषयों के चयन और अन्य डेटा में गलती होने पर आगे परेशानी हो सकती है। विद्यालयों को छात्रों के रिकॉर्ड का मिलान करने के बाद ही विवरण अंतिम रूप से जमा करना होगा। एलओसी में दोबारा संशोधन का मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed