फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CBSE board exams start from tomorrow know important things

कल से शुरू होंगी CBSE की परीक्षाएं, जान लीजिए ये जरूरी बातें

Sun, 04 Mar 2018 02:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 04 Mar 2018 02:57 PM IST
विज्ञापन
CBSE board exams start from tomorrow know important things
CBSE STUDENTS
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो रही हैं। नौ साल बाद इस साल से हाईस्कूल की भी बोर्ड परीक्षाएं हो रही हैं। होली की खुमारी के बीच पांच मार्च से सीबीएसई की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं।
विज्ञापन


त्योहार के ठीक बाद परीक्षाएं शुरू होने से परीक्षार्थियों के लिए इस बार होली की मस्ती और उल्लास का रंग कुछ फीका ही रहा।   सोमवार को हाईस्कूल की बैंकिंग एंड इंश्योरेंस, फूड प्रोडक्शन, बेसिक एग्रीकल्चर समेत 12 वैकल्पिक विषयों की परीक्षा है जबकि इंटरमीडिएट की इंग्लिश इलेक्टिव व इंग्लिश कोर की परीक्षा होनी है। परीक्षाएं सुबह साढ़े दस बजे से शुरू होंगी।
विज्ञापन


सीबीएसई की परीक्षाएं बनारस में इस साल 29 केंद्रों पर होंगी जिसमें 34,355 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल के 18,335 और इंटरमीडिएट में 16020 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा के मद्देनजर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी 29 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की नजर में परीक्षा होनी है। स्कूलों में सीट प्लानिंग की जा चुकी हैं। सभी परीक्षार्थियों को उनके स्कूलों से प्रवेश पत्र दिए जा चुके हैं। प्राइवेट परीक्षार्थियों को सीबीएसई की वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड करना हैं।

सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर व डालिम्स रोहनिया के प्रिंसिपल वीके मिश्र ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। परीक्षार्थियों को 15 मिनट पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना है।

बदल गया है पास होने का मानदंड

CBSE board exams start from tomorrow know important things
cbse - फोटो : cbse
करीब नौ साल बाद एक बार फिर से सीबीएसई की दसवीं की बोर्ड परीक्षा होने जा रही है। ऐसे में सीबीएसई ने दसवीं के परीक्षार्थियों को राहत दी है। उनके लिए परीक्षा पास करना आसान कर दिया गया है। अब आंतरिक व बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन दोनों को मिलाकर परीक्षार्थी को 33 फीसदी अंक पाना अनिवार्य होगा।

बीते 27 फरवरी को सीबीएसई ने पासिंग मानदंड में ये बदलाव किए हैं। हालांकि ये सहूलियत केवल इस साल हाईस्कूल की परीक्षा देने वालों विद्यार्थियों को ही मिलेगी। बता दें कि इससे पहले आंतरिक व बोर्ड परीक्षा दोनों में अलग अलग 33 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य किया गया था। 


 पहले दिन इंटरमीडिएट की इंग्लिश की परीक्षा है जबकि हाईस्कूल की सामान्य परीक्षा है, हालांकि छह मार्च को हाईस्कूल की हिंदी की परीक्षा है। इस बार सीबीएसई की परीक्षा देने जा रहे आकाश गुप्ता ने बताया कि पढ़ाई के बीच इस बार उन्होंने सिर्फ दो घंटे होली खेली। इसी तरह शिखा ने बताया कि पढ़ाई सात से आठ घंटे और बाकी समय होली की मस्ती की। बस दोस्तों के यहां इस बार नहीं जा पाई। 

CBSE board exams start from tomorrow know important things
demo pic
बोर्ड परीक्षा केंद्रों की संख्या : 29

10वीं के परीक्षार्थियों की संख्या
18311 संस्थागत व 24 प्राइवेट - 18335

12वीं  के परीक्षार्थियाें की संख्या
13698 संस्थागत व 2322 प्राइवेट - 16020
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed