{"_id":"5b950bac867a557eab5abfff","slug":"cbi-raid-on-office-of-sonebhadra-ncl-jayant-project-gm","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्रः एनसीएल के सीनियर मैनेजर के घर सीबीआई का छापा, रिश्वत लेते पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्रः एनसीएल के सीनियर मैनेजर के घर सीबीआई का छापा, रिश्वत लेते पकड़ा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
Updated Mon, 10 Sep 2018 10:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सोनभद्र में सीबीआई जबलपुर की टीम ने शनिवार की रात एनसीएल के सीनियर मैनेजर शैलेंद्र पसारी को दस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। टीम ने अधिकारी के आवास से 26 लाख नकद व करीब डेढ़ करोड़ की संपत्ति से जुड़े दस्तावेज बरामद किए। मैनेजर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीबीआई के एसपी पीके पांडेय ने इसकी पुष्टि की।
एनसीएल जयंत कोयला क्षेत्र में वरिष्ठ प्रबंधक (सिविल) के पद पर तैनात शैलेंद्र पसारी ने ठेकेदार केपी पांडेय से लंबित डेढ़ लाख का भुगतान करने के एवज में 15 हजार रुपये की मांग की थी। ठेकेदार ने इसकी शिकायत सीबीआई में की थी।
शनिवार की रात सीबीआई की टीम मैनेजर के आवास पर पहुंची। यहां टीम ने मैनेजर को दस हजार की पहली किस्त घूस लेते समय पकड़ लिया। सीबीआई ने अधिकारी को हिरासत में ले लिया। इसी के बाद टीम ने अधिकारी के आवास व दफ्तर की तलाशी ली और आवास से 26 लाख रुपये नकद के साथ करीब डेढ़ करोड़ की संपत्ति से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किया।
विज्ञापन
शनिवार की रात शुरू हुई कार्रवाई रविवार को देर शाम तक चलती रही। इस दौरान टीम आरोपी अधिकारी को परियोजना के अतिथि गृह में लाकर पूछताछ करती रही। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान टीम के हाथ कई अहम दस्तावेज लगे हैं। इस पर कुछ अन्य अधिकारियों पर गाज गिरने की बात कही जा रही है।

भुगतान के एवज में मांगी थी रिश्वत
demo pic
सिविल ठेकेदार शिकायतकर्ता केपी पाण्डेय से रिपेयरिंग का काम कराया गया था। जिसका भुगतान करीब डेढ़ लाख रुपए बकाया था। उसकी फाइल सीनियर मैनेजर के पास लंबित पड़ी थी। भुगतान करने के एवज में सीनियर मैनेजर ने 15 हजार रुपए बतौर रिश्वत की मांग की।
जिसमें पहली किस्त 10 हजार रुपये के साथ सीनियर मैनेजर ने केपी पांडेय को कार्यालय के बाहर बुलाया था। जहां सीबीआई की टीम ने सीनियर मैनेजर को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।
एनसीएल की जयंत परियोजना में पदस्थ सीनियर मैनेजर शैलेंद्र पसारी पर कार्रवाई के दौरान मिले दस्तावेजों से कई और अधिकारियों के नाम उजागर होने की चर्चा है। हालांकि सीबीआई की तरफ से इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई।
अधिकारियों ने इसे आंतरिक मामला बताते हुए कुछ कहने से इंकार किया। यह कार्रवाई सीबीआई एसपी पीके पांडेय के नेतृत्व में टीम ने की है। सीबीआई ने आरोपी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।