फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CBI Raid In Jonal Hospital

सीबीआई का मंडलीय अस्पताल पर छापा

Tue, 28 Apr 2015 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Tue, 28 Apr 2015 02:32 AM IST
विज्ञापन
CBI Raid In Jonal Hospital
वाराणसी। केंद्रीय जांच ब्यूरो की दो सदस्यीय टीम ने सोमवार को शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय में सोमवार की दोपहर छापामारी की। नेशनल रूरल हेल्थ मिशन घोटाले की जांच करने पहुंची टीम ने शाम छह बजे तक कंप्यूटर खरीद के रिकार्ड की पड़ताल की। एक-एक कंप्यूटर का भौतिक सत्यापन किया और कागजों की जांच की। अधिकारियों और कर्मचारियों से गहनता से पूछताछ करती रही। चर्चा तो यह भी रही कि रात में अस्पताल के एक जिम्मेदारी अधिकारी को भी टीम अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई थी।
विज्ञापन


दिन में 11 बजे के करीब सीबीआई के एक डिप्टी एसपी के नेतृत्व में दो सदस्यीय टीम मंडलीय अस्पताल पहुंची। टीम के आगमन की सूचना से ही अस्पताल में हड़कंप मच गया था। चिकित्सा अधीक्षक डा. एके  श्रीवास्तव से पूछताछ करने के बाद टीम के सदस्यों ने कंप्यूटरों के रिकार्ड की पड़ताल की। काफी देर तक बंद कमरे में एक-एक दस्तावेज की जांच परख की जाती रही। सूत्रों ने बताया
विज्ञापन


कि वर्ष 2009-10 में सूबे में 10 करोड़ रुपये की लागत से कंप्यूटरों की खरीद की गई थी। इसमें से 10 कंप्यूटर मंडलीय चिकित्सालय में आए थे। इनको स्टोर, मुख्य औषधि भंडार, प्रमुख अधीक्षक कक्ष, पैथालाजी, एक्सरे, पर्चा काउंटर और इमरजेंसी में लगाया जाना था लेकिन केवल पर्ची काउंटर पर ही चार और प्रमुख अधीक्षक कक्ष में एक कंप्यूटर लगाया गया। उनकी नेटवर्किंग तक
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं की गई थी। छानबीन के दौरान टीम ने एक लिपिक से काफी देर तक पूछताछ की। टीम में शामिल इंजीनियर ने एक-एक कंप्यूटर की जांच की। चर्चा तो यह भी रही कि शाम को एक अधिकारी को टीम अपने साथ ले गई थी। सीबीआई की यह टीम दो दिनों से जौनपुर में भी एनआरएचएम घोटाले की पड़ताल करती रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed