फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CBDT Chairman Ravi Agarwal meeting with tax professionals and seeks cooperation in cracking down on tax evader

Income Tax: एआई से इनकम टैक्स विभाग कसेगा टैक्स चोरों पर शिकंजा, सीबीडीटी चेयरमैन ने की विस्तृत चर्चा

Sat, 08 Nov 2025 04:43 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 08 Nov 2025 04:43 PM IST
सार

इनकम टैक्स विभाग अब एआई से टैक्स चोरों पर शिकंजा कसेगा। इसके लिए सीबीडीटी चेयरमैन रवि अग्रवाल ने टैक्स पेशेवरों से संवाद कर सहयोग मांगा है। 
 

विज्ञापन
CBDT Chairman Ravi Agarwal meeting with tax professionals and seeks cooperation in cracking down on tax evader
सीबीडीटी चेयरमैन रवि अग्रवाल का स्वागत करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आयकर विभाग अब एआई की मदद से टैक्स जमा करने वालों का डेटा जुटाएगा। विभाग अब इसी डेटा के माध्यम से टैक्स चोरों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। यह कहना है केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन रवि अग्रवाल का। दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे रवि अग्रवाल ने आयकर विभाग के अधिकारियों और टैक्स प्रोफेशनल्स से विस्तृत चर्चा की।

विज्ञापन


बैठक में नई आयकर अधिनियम 2025, फेसेस असेसमेंट एवं अपील से जुड़ी दिक्कतें और आयकर प्रणाली में तेजी से आ रहे तकनीकी बदलावों पर चर्चा हुई। चेयरमैन ने सभी बिंदुओं को संज्ञान में लेते हुए कहा कि विभाग पेशेवर निकायों के साथ पूर्ण सहयोग करेगा और सभी शिकायतों के समाधान के लिए तत्पर रहेगा। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आधुनिक आयकर प्रशासन अब डेटा एनालिटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर आधारित है, जिससे पारदर्शिता और दक्षता दोनों में वृद्धि हुई है। उन्होंने प्रूडेंट एप्रोच की सराहना करते हुए कहा कि यह न केवल टैक्स अधिकारियों बल्कि टैक्स प्रैक्टिशनर्स के लिए भी समान रूप से उपयोगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में ओपी शुक्ला, पुनीत कुमार सिंह, अरविंद शुक्ला, नीरज सिंह, आशुतोष भारद्वाज, शिशिर बाजपेयी, असीम जफर सहित कई प्रमुख टैक्स विशेषज्ञ मौजूद रहे। बैठक में इनकम टैक्स बार एसोसिएशन, इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) वाराणसी शाखा और ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टैक्स प्रैक्टिशनर्स (एआईएफटीपी) के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed