फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Caught in CCTV while stealing on the occasion of Baba's Urs in Varanasi

CCTV में कैद हुई चोरी की करतूत: चोर ने कुर्ते की जेब से निकाला मोबाइल फिर तेज कदमों से भागा, कैमरे में सब कैद

Sun, 13 Nov 2022 01:22 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 13 Nov 2022 01:22 PM IST
सार

वाराणसी में मोबाइल चोरी का सीसीटीवी फुटेज अब वायरल हो रहा है। मौका था मौलाना बाबा के उर्स के उत्सव का और लोग जश्न मना रहे थे। काफी भीड़ थी, शोरगुल था। तभी एक शख्स ने दूसरे व्यक्ति के कुर्ते से मोबाइल निकालकर अपनी जेब में रख लिया। सीसीटीवी में जेब में मोबाइल रखते ही शख्स तेज कदमों से भागता नजर आ रहा है। 

विज्ञापन
Caught in CCTV while stealing on the occasion of Baba's Urs in Varanasi
मोबाइल चोरी करने का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में थाना आदमपुर के कोयला बाज़ार में शनिवार रात मौलाना बाबा के उर्स के मौके पर नई सड़क हंकार टोला फैज खान वक्ती का मोबाइल चोरी हो गया। 

विज्ञापन

मजे की बात ये है कि मोबाइल चोरी का सीसीटीवी फुटेज अब वायरल हो रहा है। मौका था मौलाना बाबा के उर्स के उत्सव का और लोग जश्न मना रहे थे। काफी भीड़ थी, शोरगुल था। तभी एक शख्स ने दूसरे व्यक्ति के कुर्ते से मोबाइल निकालकर अपनी जेब में रख लिया। सीसीटीवी में जेब में मोबाइल रखते ही शख्स तेज कदमों से भागता नजर आ रहा है। 
विज्ञापन

नई सड़क हंकार टोला फैज खान वक्ती को जब फोन चोरी होने का पता चला तो उन्होंने लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। कुछ पता नहीं लगने पर सीसीटीवी खंगाला गया। फुटेज में चोरी की पूरी वारदात दिख रही है। फैज खान वक्ती ने आदमपुर थाने की पुलिस को तहरीर दे दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed