फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cashless transactions of two hundred crore in one year after note ban in varanasi

नोटबंदी का एक सालः पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में हुआ इतना कैशलेस लेनदेन

Wed, 08 Nov 2017 06:01 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 08 Nov 2017 06:01 PM IST
विज्ञापन
cashless transactions of two hundred crore in one year after note ban in varanasi
कैशलैस
पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में नोटबंदी के बाद डिजिटल भुगतान पर जिस तरह से जोर दिया गया, उसका असर भी दिखा। पूरे जिले में एक साल में करीब 200 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है।
विज्ञापन


डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड समेत अन्य माध्यमों से डिजिटल भुगतान का आंकड़ा करीब 30 प्रतिशत बढ़ गया है। आठ नवंबर 2016 को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 के नोटों के चलन पर रोक लगाने का फैसला लिया था।
विज्ञापन


इसके बाद बैंकों और डाकघरों में पुराने नोट जमा करने और नए नोट हासिल करने के लिए लोगों को खूब मारामारी करनी पड़ी थी। पीएम मोदी ने उस समय लोगों से अधिक से अधिक डिजिटल लेनदेन करने का आह्वान किया था और इसकी जिम्मेदारी बैंकों को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बैंकों की ओर से डिजिटल लेनदेन जागरूकता के लिए बैनर-पोस्टर लगवाए गए, स्कूल-कॉलेजों में प्रतियोगिताएं और गोष्ठियां भी कराई गईं। इससे पेटीएम, डेबिट, क्रेडिट कार्ड समेत अन्य माध्यमों से डिजिटल भुगतान की तरफ लोगों का रुझान बढ़ने लगा।

नोटबंदी के एक साल होने तक यह आंकड़ा 25 से 30 प्रतिशत तक पहुंचा है। पिछले महीने बनारस दौरे पर आए वित्त राज्यमंत्री शिवप्रताप शुक्ल ने बैंक अधिकारियों ये इस आंकड़े को बढ़ाने पर जोर दिया था।
 

12 हजार पॉश मशीन का हो रहा प्रयोग 

cashless transactions of two hundred crore in one year after note ban in varanasi
demo pic
अग्रणी बैंक प्रबंधक रंजीत सिंह ने बताया कि एक वर्ष में करीब 200 करोड़ का डिजिटल भुगतान हुआ है। 2018 में इसे बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। आमजन को जागरूक करने और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने की हमारी कोशिश जारी है। 

डिजिटल भुगतान के लिए बैंकों की ओर से करीब 12 हजार पॉश मशीनें दुकानदारों, व्यापारियों और वाणिज्यिक संस्थानों को मुहैया कराई गई हैं। इस मशीन के माध्यम से लोग अपनी बैंकिंग कर रहे हैं। स्कूल-कॉलेजों की फीस, दुकानों पर खरीददारी, रेस्टोरेंट में खानपान का भुगतान इसी मशीन के जरिये किया जा रहा है।
 
किस बैंक ने कितनी मशीनें मुहैया कराईंः
एचडीएफसी          5240
बैंक आफ बड़ौदा    1170
एसबीआई            3500
यूबीआई               800

(बाकी बैंकों का आंकड़ा इसमें नहीं है)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed