{"_id":"5b8f675a867a5548484eff0a","slug":"case-will-be-registered-on-padri-including-270-people-in-the-charge-for-religious-conversion","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छल से धर्म परिवर्तन के आरोप में संचालक व पादरी सहित 271 पर मुकदमे का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छल से धर्म परिवर्तन के आरोप में संचालक व पादरी सहित 271 पर मुकदमे का आदेश
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के जौनपुर एसीजेएम पंचम ने चंगाई प्रार्थना सभा के संचालक और पादरियों सहित 271 लोगों पर धोखाधड़ी, धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आदेश चंदवक थाने की पुलिस को दिया है। भूलनडीह गांव में हफ्ते में दो दिन चंगाई प्रार्थना सभा होती है।
इसमें आसपास के जिलों के हजारों आस्थावान शामिल होते हैं। वे अपने साथ तेल और जल लेकर आते हैं, जिन्हें अभिमंत्रित किया जाता है। दावा है कि इससे बीमारियों में राहत मिलती है। दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता बृजेश सिंह ने कोर्ट में अधिवक्ता सिद्धार्थ सिंह के माध्यम से केंद्र संचालक दुर्गा प्रसाद यादव, किरित राय, जितेंद्र, 260 पादरियों व आठ युवतियों के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दी थी।
आरोप है कि ईसाई केंद्र का संचालक दुर्गा प्रसाद सहयोगी चार अन्य जिलों में सनातन धर्म के विरुद्ध प्रचार करते हैं। प्रवचन कर गरीब व पिछड़े लोगों को बहकाया जा रहा है उनको रुपये का लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन करके ईसाई बना दिया जाता है। आरोपी सनातन धर्म की उपासना पद्धति का एवं मूर्ति पूजा का मजाक उड़ाते हैं।
विज्ञापन
लोगों को नशीली दवाइयां खिलाकर, जादू टोना करके गलत उपचार करते हैं। गंभीर बीमारी ठीक होने की झूठी गवाही लोगों से दिलवाई जाती है ताकि उसका प्रभाव प्रार्थना सभा में आने वाले अन्य लोगों पर भी पड़े। प्रतिबंधित रसायन खिलाकर ईसा मसीह की जय बुलवाई जाती है और उन्हें ईसाई बना दिया जाता हैं। इससे धार्मिक उन्माद भड़क सकता है एवं सामाजिक शांति भंग सकती है। एसीजेएम पंचम ने मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना करने को कहा।

हफ्ते में दो दिन आयोजित होती है प्रार्थना सभा
सांकेतिक चित्र
चंदवक क्षेत्र के भूलनडीह गांव में रविवार और मंगलवार को हजारों की भीड़ जुटती है। जहां असाध्य रोग ठीक करने के नाम पर संचालक दुर्गा प्रसाद यादव लोगों को उपदेश देते हैं और प्रार्थना कराते हैं। हिंदू संगठनों की शिकायत पर पांच अगस्त को पुलिस तैनात की गई थी। पुलिस की जांच में धर्म परिवर्तन कराने के प्रमाण नहीं मिले। कई वर्षों से प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही है। आरोप है कि लोगों को ईसाई बनाया जाता है।