फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Case registered under Cyber Act Attempt to cheat by putting DP on WhatsApp of BLW GM

साइबर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज: व्हाट्सएप पर BLW जीएम की डीपी लगाकर ठगी का प्रयास, पड़ताल में जुटी पुलिस

Thu, 22 Sep 2022 12:12 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 22 Sep 2022 12:12 AM IST
सार

साइबर अपराधियों ने बरेका महाप्रबंधक अंजली गोयल की फोटो डीपी लगाकर व्हाट्सएप के जरिए ठगी का प्रयास किया। महाप्रबंधक की तहरीर पर बुधवार की रात मंडुवाडीह पुलिस ने साइबर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। 

विज्ञापन
Case registered under Cyber Act Attempt to cheat by putting DP on WhatsApp  of BLW GM
व्हाट्सएप की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

साइबर अपराधियों ने बरेका महाप्रबंधक अंजली गोयल की फोटो डीपी लगाकर व्हाट्सएप के जरिए ठगी का प्रयास किया। महाप्रबंधक की तहरीर पर बुधवार की रात मंडुवाडीह पुलिस ने साइबर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। ठगी में प्रयुक्त व्हाट्सअप नंबर को साइबर सेल की टीम ट्रेस कर रही है।

विज्ञापन


मंडुवाडीह थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया बरेका महाप्रबंधक की फोटो डीपी में लगाकर अनजान नंबर से बरेका अधिकारियों और कर्मचारियों को व्हाट्सएप पर मैसेज किया गया। कुछ कर्मचारियों से पैसे की भी मांग की गई। यह जानकारी जब जीएम को हुई तो उन्होंने तुरंत उक्त अनजान नंबर से आए मैसेज के बारे में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आगाह किया।
विज्ञापन


सभी से कोई लेनदेन न करने की अपील कीं। बरेका पीआरओ राजेश कुमार के अनुसार साइबर जालसाजी की शिकायत पुलिस उच्चाधिकारियों के साथ ही साइबर सेल से भी की गई है। साइबर सेल के अनुसार इसके पूर्व भी मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की फोटो व्हाट्सएप पर लगाकर साइबर जालसाजों ने ठगी का प्रयास किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी रेंज ने साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक 

Case registered under Cyber Act Attempt to cheat by putting DP on WhatsApp  of BLW GM
आईजी रेंज ने साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक - फोटो : अमर उजाला

आईजी के. सत्यनारायणा ने बुधवार को सारनाथ स्थित साइबर थाने में लोगों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि किसी अपरिचित से लेनदेन न करें और अपने बैंक संबंधी विवरण साझा नहीं करें।   गूगल पर सर्च किये गये कस्टमर केयर नंबर का इस्तेमाल न करें, इसमें धोखा हो सकता है।

रुपये प्राप्त करने संबंधी आए किसी भी लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। न ही कोई बटन दबाएं। किसी भी समस्या के होने पर बैंक, ई- वॉलेट या अन्य संबंधित की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही जाकर कस्टमर केयर नंबर या ईमेल आदि का प्राप्त करें। ठगी होने पर तुरंत 1930 या 112 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। नजदीकी थाने जाकर साइबर हेल्प डेस्क या साइबर सेल, साइबर क्राइम थाना पर भी शिकायत कर सकते हैं। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed