{"_id":"5d0ad9198ebc3e595a4f2ff6","slug":"case-registered-on-bollywood-singer-hard-kaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड गायिका हार्ड कौर पर मुकदमा दर्ज, संघ प्रमुख और योगी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉलीवुड गायिका हार्ड कौर पर मुकदमा दर्ज, संघ प्रमुख और योगी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
Thu, 20 Jun 2019 06:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 20 Jun 2019 06:23 AM IST
विज्ञापन
हार्ड कौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में बुधवार को कैंट थाने में बॉलीवुड गायिका हार्ड कौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी की तहरीर पर की गई है।
विज्ञापन
पांडेयपुर दौलतपुर निवासी अधिवक्ता शशांक शेखर के अनुसार हार्ड कौर ने सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर आरएसएस प्रमुख और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की है। हार्ड कौर की टिप्पणियों से आमजन आहत हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
इस संबंध में कैंट इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच क्राइम ब्रांच की सर्विलांस सेल की सौंपी जाएगी। सर्विलांस सेल की रिपोर्ट के अनुसार मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन