{"_id":"5c3e38d6bdec2273367cf9ea","slug":"case-registered-against-youth-due-to-tear-out-banner-of-pm-modi-and-cm-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम और सीएम के बैनर फाड़ने पर मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम और सीएम के बैनर फाड़ने पर मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
Wed, 16 Jan 2019 01:17 AM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: shashikant misra
Updated Wed, 16 Jan 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
आरोपी युवक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवासी भारतीय सम्मेलन के मद्देनजर बाबतपुर, हरहुआ और काजीसराय में लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पोस्टरों को फाड़ने के मामले में बड़ागांव थाने में मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने मामले के आरोपी वफाती अली के खिलाफ लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी निरीक्षक बड़ागांव ने बताया कि प्रवासी भारतीय सम्मेलन के मद्देनजर स्वागत के लिए लगाए गए बैनरों को फाड़ने की सूचना मिली थी। इसे लेकर पुलिस मुख्य मार्ग पर गश्त कर रही थी।
इस दौरान बाबतपुर स्थित एक मंदिर के समीप पोस्टर फाड़ने का प्रयास कर रहे बाबतपुर निवासी वफाती अली को गिरफ्तार कर लिया गया। इस तरह के अन्य शरारती तत्वों को चिह्नित कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।