{"_id":"67647a919b036e4e8401e538","slug":"case-registered-against-four-on-court-orders-varanasi-news-c-20-vns1056-827946-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: अदालत के आदेश पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: अदालत के आदेश पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
सेवापुरी। अदालत के आदेश पर जंसा थाने की पुलिस ने मारपीट और गालीगलौज के आरोप में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हैं। जंसा कस्बा निवासी प्रदीप कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि एक अक्तूबर को लहरतारा निवासी अनिल शास्त्री सहित अन्य लोग घर में घुसकर उनके बेटे सुजीत कुमार विश्वकर्मा को मारते-पीटते हुए गाड़ी छीनकर ले गए थे। पुलिस से शिकायत की गई थी, मगर कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद वह अदालत की शरण में गए।
बाइक सवार बदमाश 10 कंबल छीनकर भागे
सेवापुरी। जंसा थाना क्षेत्र के रैसीरामपुर पट्टी गांव के पास बृहस्पतिवार को बाइक पर कंबल लाद कर बेचने वाले को बाइक सवार तीन बदमाशों ने घेर लिया। तीनों उसे मारपीट कर 10 कंबल छीन कर भाग निकले। पीड़ित ने जंसा थाने की पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। फतेहपुर निवासी जगदीश कुमार ने बताया कि वह जंसा में किराये पर मकान लेकर रहता है और गांव-गांव फेरी लगाकर कंबल बेचने का काम करता है। रैसीरामपुर पट्टी गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाश उसे मारपीट कर 10 कंबल छीनकर भाग गए। संवाद