गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के बबेड़ी विरहिमाबाद गांव में मजदूर की हुई हत्या के मामले में मंगलवार को पुलिस पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। दोनों आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी है। इधर पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे। बबेड़ी गांव निवासी अशोक बिंद की छोटी पुत्री सोमवार की देर शाम घर तक आने वाले सकरे रास्ते में बंधी भैंस को हटाने के लिए बड़े पिता श्रीबिंद के घर गई। जहां भैंस हटाने की बात सुनकर श्रीबिंद और उसका पुत्र सतीश बिंद कहासुनी करने लगे और अशोक बिंद की पुत्री को लाठी डंडे से मार पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिए। मारपीट में सिर में गंभीर चोट आई। कुछ देर बाद बाजार से घर लौटे सुनील बिंद (22) को जब यह जानकारी हुई कि भैंस हटाने के लिए बड़े पिता और चचेरे भाई सतीश ने छोटी बहन को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया तो वह बात करने उनके घर गए। वहां बड़े पिता श्रीबिंद और सतीश कहासुनी करने के साथ ही सुनील बिंद को मारने-पीटने लगे। दोनों ने मिलकर रॉड और लाठी डंडे से सिर पर वारकर सुनील को गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीण घटना पर पहुंचे और घायल सुनील को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सुनील चार भाई-बहनों में दूसरे स्थान पर था। मृतक के पिता अशोक बिंद की तहरीर पर पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इस संबंध में कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि मृतक के बड़े पिता श्रीबिंद और चचेरे भाई सतीश के खिलाफ मुकदमा दर्जकर तलाश की जा रही है। सीओ सिटी गौरव कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शामली आम बजट से सम्बधित परचर्चा फोटो व्यपारी नेता घनश्यामदास गर्ग

शामली आम बजट से सम्बधित परचर्चा फोटो व्यपारी नेता घनश्यामदास गर्ग

शामली आम बजट से सम्बधित परचर्चा फोटो व्यपारी नेता घनश्यामदास गर्ग