फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Case of suicide by jumping from the tank: Father did not feel shocked, so the police took this step, thus giving death notice to the family

टंकी से कूदकर आत्महत्या का मामला: पिता को सदमा न लगे इसलिए पुलिस ने उठाया ये कदम, इस तरह परिजनों को दी मौत की सूचना

Sun, 09 May 2021 10:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 09 May 2021 10:51 PM IST
सार

मऊ में पानी टंकी से कूदकर युवक की आत्महत्या करने का मामला 
घटना का वीडियो वायरल होने पर बलिया में गांववालों की मिल गई थी खुदकुशी की खबर
सात भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था मृतक, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल 

विज्ञापन
Case of suicide by jumping from the tank: Father did not feel shocked, so the police took this step, thus giving death notice to the family
80 फीट ऊंची टंकी से कूदकर जान देना वाला युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ के सरायलंखसी थाना क्षेत्र के निजी अस्पताल परिसर में बनी पानी की 80 फीट ऊंची टंकी से कूदकर जान देना वाला युवक सात भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। बलिया निवासी उसके पिता तथा परिजनों को सदमा न लगे इसलिए युवक के सड़क हादसे में घायल होने की बात बताई गई।  बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र के बैजलपुर निवासी जगदीश कुमार के चार बेटे तथा तीन बेटियों में सुशील कुमार (26) दूसरे नंबर पर था।
विज्ञापन


परिजनों की माने तो रविवार को सुशील को किसी का फोन आया था। इसके बाद मऊ किसी काम से जाने की बात कहकर निकल गया। शाम करीब चार बजे के बाद सुशील के निजी अस्पताल स्थित पानी की टंकी से कूदकर आत्महत्या करने की जानकारी मिली। दरअसल युवक के आत्महत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से यह सूचना घटना के कुछ देर बाद ही गांव के लोगों को पता चल गई थी।
विज्ञापन

पिता को सदमा न लगे इसलिए सड़क हादसे की बात कहकर उन्हें मऊ जाने के लिए कहा गया। मृ़ृत युवक बेरोजगार था। सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही युवक के परिजन मऊ पहुंचे और जहां पुलिस द्वारा घटना की जानकारी दी गई। हादसे से जानकारी मिलते ही परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा वीडियो
युवक के पानी की टंकी से कूदकर आत्महत्या करने का वीडियो कई लोगों ने बना लिया था। घटना के बाद उसे वाट्सग्रुप, फेसबुक आदि सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया। इससे कुछ देर में यह वीडियो मऊ में हीं नहीं बलिया जिले से जुडे होने के चलते वायरल हो गई। इस  घटना को लेकर लोग तरह-तरह के जवाब देते दिखे। जहां कुछ लोगों ने फायर बिग्रेड द्वारा जाल लगाकर जान बचाने की बात कही तो कहीं कुछ ने निजी अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी प्रश्न चिन्ह उठाया। कैसे एक बाहरी युवक अस्पताल परिसर में घुसकर पानी टंकी पर चढ़ गया, जिसे प्रशासन द्वारा कोविड अस्पताल के रूप में अधिगृहित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed