फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Case of ruckus in BHU hospital: Bouncers beat up journalist, case registered, ABVP raised objection and protes

बीएचयू अस्पताल में बवाल का मामला: बाउंसरों ने पत्रकार को पीटा, मुकदमा दर्ज, एबीवीपी ने आपत्ति जताकर किया विरोध

Fri, 22 Sep 2023 01:49 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 22 Sep 2023 01:49 PM IST
सार

बीएचयू के सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में हड़ताल की कवरेज करने गए एक वेब पोर्टल के पत्रकार को बाउंसरों ने पीट दिया। आरोप है कि बाउंसरों ने पत्रकार का मोबाइल छीन लिया। उसकी सोने की चेन भी लूट ली।

विज्ञापन
Case of ruckus in BHU hospital: Bouncers beat up journalist, case registered, ABVP raised objection and protes
बीएचयू अस्पताल में बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल की इमरजेंसी में जूनियर डॉक्टरों की पिटाई के मामले में बुधवार की देर रात लंका थाने की पुलिस ने बलवा, मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन


चीफ प्रॉक्टर के माध्यम से डॉक्टर सर्वेश कुमार वर्मा, मृत्युंजय कुमार, आदित्य, अमन सिंह, सिद्धार्थ वत्स, अमर्त्य सेठ, डाॅ. रजत सिंह ने लंका थाने की पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि इमरजेंसी में डयूटी के दौरान जूनियर और सीनियर रेजिडेंट को बेल्ट, लाठी, ठंडे से पीटा गया। चाकू से वार किया गया। दो महिला डॉक्टरों को भी पीटा गया। यह घटना सीसी फुटेज में कैद है। थाना प्रभारी अश्विनी पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। तहरीर पर डिप्टी चीफ प्रॉक्टर प्रो. ललित मोहन अग्रवाल, डिप्टी एमएस प्रो. अंकुर सिंह, प्रो. धीरज किशोर के भी हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन


बीएचयू के सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में हड़ताल की कवरेज करने गए एक वेब पोर्टल के पत्रकार को बाउंसरों ने पीट दिया। आरोप है कि बाउंसरों ने पत्रकार का मोबाइल छीन लिया। उसकी सोने की चेन भी लूट ली। पत्रकार की तहरीर पर लंका थाने की पुलिस ने बीएचयू अस्पताल की सुरक्षा में तैनात बाउंसर विकास सिंह व राहुल उपाध्याय सहित एक अज्ञात के खिलाफ बलवा, लूट व मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पत्रकार ओमकार नाथ की तहरीर के मुताबिक, यूराेलॉजी ओपीडी के बाहर खड़े बाउंसर एक मरीज के परिजन के साथ मारपीट कर रहे थे। इसकी कवरेज के दौरान बांउसरों और कुछ एमटीएस स्टाफ ने उसको पीटा है। लंका थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन बाउंसरों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाउंसरों की तैनाती पर एबीवीपी ने जताई आपत्ति
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) बीएचयू इकाई के अध्यक्ष अभय सिंह ने बाउंसरों की तैनाती पर आपत्ति की और उन्हें हटाने की मांग की। उनका कहना है कि मरीज व उनके तीमारदारों के साथ आए दिन मारपीट की जा रही है। दूसरी तरफ कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने भी बाउंसरों की तैनाती को गलत बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed