फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   case of Chinese Manjha NGT Activity increased deaths and accidents CP warning youth caught

NGT पहुंचा चीनी मांझा का मामला : माैत और हादसों के बाद बढ़ी सक्रियता, CP ने दी चेतावनी; फिर पकड़ाया युवक

Sat, 04 Jan 2025 01:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 04 Jan 2025 01:23 PM IST
सार

Varanasi News : वाराणसी में चाइनीज मांझा का कहर जारी है। एक युवक की माैत और अन्य हादसों के बाद जिला प्रशासन ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शनिवार को जैतपुरा थाने की पुलिस ने ढेलवरिया में चाइनीज मांझा बेच रहे एक युवक को पकड़ा है।

विज्ञापन
case of Chinese Manjha NGT Activity increased deaths and accidents CP warning youth caught
पुलिस ने कार्रवाई कर जब्त किया चाइनीज मांझा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चौकाघाट फ्लाईओवर पर चीनी मांझे की चपेट में आने से विवेक शर्मा की मौत और कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने का मामला एनजीटी पहुंच गया। एक अधिवक्ता ने मांझे को जनता और प्रकृति के लिए खतरनाक बताया। साथ ही मांझे का इस्तेमाल पूरी तरह से प्रतिबंधित करने की मांग रखी। 

विज्ञापन


दूसरी तरफ शुक्रवार को चीनी मांझे की चपेट में आने एक बुनकर की गर्दन कट गई। जौनपुर का एक व्यक्ति भी घायल हो गया। वहीं, पुलिस ने कार्रवाई जारी रखी। सीपी मोहित अग्रवाल ने कहा कि मंझा बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


बिक्री, भंडारण और उपयोग पर प्रभावी प्रतिबंध लगाने की अर्जी
चीनी मांझे की बिक्री, भंडारण और उपयोग पर प्रभावी प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है। इस सिलसिले में अधिवक्ता सौरभ तिवारी ने एनजीटी में याचिका दायर किया है। अधिवक्ता ने हर जिले में स्पेशल टॉस्क फोर्स और निगरानी के लिए उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किए जाने का अनुरोध किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ता ने बताया गया है कि चीनी मांझे की चपेट में आने से पिछले छह वर्षों के दौरान वाराणसी में ही पांच लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने एनजीटी से उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव,उत्तर प्रदेश सरकार और स्थानीय स्तर पर वाराणसी के जिलाधिकारी व पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी निर्धारित करने के लिए निर्देशित करने का अनुरोध किया है। 

महामृत्युंजय मंदिर के महंत ने बुनकर को अस्पताल पहुंचाया
जलालीपुरा के पास शुक्रवार को कुतुबनशहीद निवासी बुनकर मोहम्मद अली का गला चीनी मांझे में फंस कर कट गया। सूचना पाकर महामृत्युंजय मंदिर के महंत किशन दीक्षित पहुंचे और मोहम्मद अली को मंडलीय अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉ. वीके सिंह ने मोहम्मद अली का उपचार किया। डॉक्टर ने कहा कि अस्पताल लाने में देरी होती तो मोहम्मद अली की जान जा सकती थी। 

महामृत्युंजय मंदिर के महंत किशन दीक्षित ने बताया कि मोहम्मद अली बाइक से अपने घर से बाजार के लिए निकले थे। जलालीपुरा के पास चीनी मांझे में उनका गला फंस कर कट गया। मोहम्मद अली ने फोन कर उन्हें सूचना दी तो वह मौके पर पहुंचे और उन्हें मंडलीय अस्पताल लेकर गए। 

मंडलीय अस्पताल में मोहम्मद अली के गले में तीन टांके लगाए गए। उपचार के बाद मोहम्मद अली ने महंत का आभार जताया। उधर, महामृत्युंजय मंदिर के महंत किशन दीक्षित ने आमजन से चीनी मांझे का उपयोग न करने की अपील की है। उधर, चीनी मांझे की चपेट में आकर बृहस्पतिवार की शाम जौनपुर निवासी सुशील शुक्ला का माथा कट गया। 

मांझे की सप्लाई को लेकर गुमराह करते रहे आरोपी
मांझे की बरामदगी के बाद सिगरा थाने में पुलिस ने स्टॉकिस्ट मोहम्मद आजम और उसके भाई मोहम्मद अफजल से पूछताछ शुरू की। रात 1:30 बजे तक दोनों भाई पुलिस को गुमराह करते रहे। दोनों कभी कह रहे थे कि राजदरवाजा या दालमंडी से लाते हैं। कभी कह रहे थे कि गुजरात या दिल्ली से मांझा मंगवाते हैं। देर रात तक दोनों भाइयों से पुलिस की पूछताछ जारी रही।

पुलिस को हरि नगर कॉलोनी, चंदुआ छित्तूपुर निवासी जितेंद्र कुशवाहा और कुंदन कुशवाहा ने बताया था कि वह माताकुंड लल्लापुरा निवासी सगे भाई आजम और अफजल से चीन का मांझा खरीदते हैं। इस संबंध में एसीपी चेतगंज गौरव कुमार ने बताया कि आजम और अफजल पूछताछ के दौरान लगातार गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर दोनों भाइयों के साथ ही चीन का मांझा सप्लाई करने वालों की भी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। इसमें किसी भी किस्म की कोताही नहीं बरती जाएगी। 

बेचने वालों पर हत्या के प्रयास का केस हो
राष्ट्रीय हिंदू दल के अध्यक्ष रोशन पांडेय ने पुलिस आयुक्त से मांग की है कि चीनी मांझा बेचने वालों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हो। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चीन का मांझा बेचने वालों को जो पकड़वाएगा, उसे वह एक हजार रुपये इनाम देंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस-प्रशासन सख्ती करे तो चीन का मांझा बिकना बंद हो जाएगा। 

बिक्री करने वालों पर हो कठोर कार्रवाई
चीनी मांझे की बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर व्यापारियों ने शुक्रवार को संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ. के. एजिलरसन से मुलाकात की। वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने कहा कि चीनी मांझे से मौत के मामले में हत्या का केस दर्ज किया जाए। 

बहिष्कार को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
चीनी मांझे की रोकथाम को लेकर सुबह-ए-बनारस क्लब की ओर से शुक्रवार को सुड़िया स्थित सरस्वती इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार राय ने कहा कि विदेशी मांझा का त्याग करें। 

बोले अधिकारी
अब चीन के मांझे से पतंग उड़ाने वालों पर भी कार्रवाई होगी। इसके लिए पुलिस ड्रोन की मदद लेगी। चीनी मांझे बेचने वाले बच नहीं पाएंगे, उनके खिलाफ पुलिस की कार्रवाई रोजाना जारी रहेगी। - मोहित अग्रवाल, पुलिस आयुक्त

case of Chinese Manjha NGT Activity increased deaths and accidents CP warning youth caught
डीसीपी काशी जोन ने पकड़ने वाली टीम को दिया इनाम। - फोटो : अमर उजाला

13 किलो चाइनज मंझा के साथ युवक धराया
जैतपुरा पुलिस ने ढेलवरिया इलाके से 13.150 किलो चाइनीज मंझा के साध दीलिप उर्फ दीपक निवासी ढेलवरिया को गिरफ्तार किया है।  पुलिस की पूछताछ में दीपक ने बताया कि वह चाइनीज मंझे का भण्डारण कर उसे पतंग की दुकानों पर बेचने का काम करता है। पुलिस पता लगा रही है कि दीपक के पास चाइनीज मंझा कहां से आया है।

वहीं, 15 हजार किलो चीनी मांझा के साथ चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने भी एसीपी चेतगंज की नेतृत्व वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed