{"_id":"67265de1f936dca7fb04fe1e","slug":"case-of-assault-at-two-places-police-filed-case-investigation-started-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: दो जगहों पर मारपीट का मामला, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, शुरू हुई तफ्तीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: दो जगहों पर मारपीट का मामला, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, शुरू हुई तफ्तीश
Sat, 02 Nov 2024 10:44 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 02 Nov 2024 10:44 PM IST
सार
वाराणसी में दो अलग - अलग मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पहला मामला सेवापुरी के जंसा क्षेत से है जहां सड़क किनारे खड़े युवक को दबंगों द्वार लाठी - डंडे से पीटने का आरोप लगाया है और दूसरे मामले पर गौर करें तो कैंट क्षेत्र के फुलवरिया में रास्ते पर खड़ी बाइक हटाने को लेकर विवाद हुआ जिसकी तहरीर पुलिस को दी गई
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में अपराध से जुड़े दो मामलों की सूचना पर पुलिस तफ्तीश में जुट गई है। दोनों मामले अलग अलग थाना क्षेत्र से जुड़े हैं और दोनों मे मारपीट का आरोप लगा है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पुलिस का कहना है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
सेवापुरी के जंसा में मारपीट का आरोप
जंसा थाना क्षेत्र के बरेमा गांव स्थित एक पेट्रोल पंप के पास आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बड़ागांव थाना क्षेत्र के भरथीपुर गांव निवासी शनि गुप्ता ने जंसा पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि दो दिन पहले उसका भाई मनीष उसके मित्र अंशुमान यादव और नितिन कुमार के साथ राजातालाब जा रहा था। एक पेट्रोल पंप के पास अपने मित्रों के साथ खड़ा था कि पीछे से भोपतपूर थाना बड़ागांव निवासी अभय तिवारी चार अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंच गया और मेरे भाई को लाठी डंडे रॉड से मारने पीटने लगा। जब मेरे भाई ने विरोध किया तो भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए सभी मौके भाग निकले।
विज्ञापन
कैंट में बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद
कैंट थाना क्षेत्र के फुलवरिया निवासी शरद सिंह ने पड़ोसी के रास्ते में खड़ी बाइक को हटाने के लिए कहना महंगा पड़ा। पड़ोसी ने उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। जिसके बाद पीड़ित की तहरीर पर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़ित शरद ने बताया कि आरोपी फुलवरिया के नीरज सिंह ने 28 अक्टूबर की रात आठ बजे ने उससे मारपीट की। आरोप लगाया कि पीड़ित अपने परिवार के साथ दिवाली का त्यौहार मनाने अपने पैतृक निवास पहुंचा था। यहां विपक्षी नीरज सिंह पहले से झगड़ा करने के उद्देश्य से सार्वजनिक रास्ते पर अपनी बाइक खड़ा कर रखा था। जब शरद ने उसकी बाइक को रास्ते से हटाने को कहा तो नीरज ने गालियां दी। विरोध करने पर अपने बालकनी से गमला फेंक कर मारा। पीड़ित शरद पुलिस से गुहार लगायी कि आरोपी उनका रास्ता रोकना चाहता है और कभी भी बड़ा हमला कर सकता है।
विज्ञापन
