फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Case of 2 crore theft 100 CCTV clips scanned last location traced towards Aidha village

ढाई करोड़ की चोरी का मामला: 100 सीसीटीवी फुटेज खंगाले, आखिरी लोकेशन ऐढ़े गांव की तरफ मिली; जांच जारी

Sun, 07 Jun 2026 03:16 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 07 Jun 2026 03:16 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के शिवपुर में जीएसटी अफसर के ससुर के घर ढाई करोड़ की ज्वेलरी चोरी मामले में पुलिस जांच तेज है। एडिशनल सीपी ने निरीक्षण किया। 100 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, तीन संदिग्ध पंचकोशी मार्ग की ओर जाते दिखे। पुलिस तीन टीमों के साथ जांच कर ऐढ़े गांव तक सुराग तलाश रही है।

विज्ञापन
Case of 2 crore theft 100 CCTV clips scanned last location traced towards Aidha village
एक बाइक पर सवार होकर जाते दिखे तीन चोर। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र के गणेशपुर में जीएसटी अफसर के ससुर के घर तीन जून को हुई ढाई करोड़ रुपये के गहनों की बड़ी चोरी के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। शनिवार को एडिशनल सीपी (अपराध) आलोक प्रियदर्शी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पीड़ित परिवार से भी मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली और जल्द खुलासे का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन विशेष टीमें लगातार काम कर रही हैं। अब तक करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा चुकी है। फुटेज में तीन संदिग्धों को घटना के बाद पंचकोशी मार्ग की ओर जाते हुए देखा गया है। पुलिस को शक है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसी दिशा से फरार हुए।

विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस ने शिवपुर से बाबतपुर और चांदमारी तक कई स्थानों पर सुराग जुटाए हैं। सीसीटीवी विश्लेषण के आधार पर संदिग्धों की आखिरी लोकेशन ऐढ़े गांव के आसपास पाई गई है। इसके बाद पुलिस टीम उस क्षेत्र में लगातार दबिश दे रही है और संभावित ठिकानों की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस ने घर में कार्यरत नौकर राजेश कुमार से भी पूछताछ की है, ताकि किसी अंदरूनी मिलीभगत की संभावना को खंगाला जा सके। हालांकि अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा गया है।

एडिशनल सीपी आलोक प्रियदर्शी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जांच में तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों का अधिकतम उपयोग किया जाए और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर मामला है, जिसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस का कहना है कि सभी संभावित एंगल पर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। क्षेत्र में हुई इस बड़ी चोरी से स्थानीय लोगों में भी दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed