फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Case filed in the case of assault and molestation with the head of the department of BHU

Varanasi News: बीएचयू की विभागाध्यक्ष से मारपीट और छेड़छाड़ के मामले में मुकदमा

Mon, 28 Aug 2023 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Case filed in the case of assault and molestation with the head of the department of BHU
विज्ञापन



बीएचयू की पत्रकारिता व जनसंचार विभाग की अध्यक्ष डॉ. शोभना नर्लिकर ने घटना के सवा तीन महीने बाद दो असिस्टेंट प्रोफेसर व दो छात्रों के खिलाफ मारपीट, एससी एसटी एक्ट और छेड़छाड़ समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया है।
डॉ. शोभना नर्लिकर ने लंका थाने की पुलिस को जो तहरीर दी है, उसके मुताबिक वह 22 मई को विभाग में थीं। विभाग के ही असिस्टेंट प्रोफेसर सुवर्ण सुमन, अमिता कुमारी, प्रिंस पांडेय और अंकित पांडेय दोपहर लगभग दो बजे पहुंचे और गेट बंद कर दिया। आरोप है कि शिक्षकों ने पकड़ लिया और प्रिंस, अंकित ने पिटाई की। सुवर्ण सुमन ने मोबाइल से घटना की रिकॉर्डिंग भी की। शोर मचाने पर आसपास के लोग आए तो आरोपी भाग निकले। उनका आरोप है कि सब जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करके दुष्प्रचार करते हैं। एसीपी भेलूपुर के आदेश पर लंका पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


आरोप-प्रत्यारोप, प्रदर्शन भी हुआ
बीएचयू के पत्रकारिता विभाग में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। विभागाध्यक्ष जहां विभागीय शिक्षकों व छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, वहीं छात्रों ने भी डॉ. नर्लिकर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पिछले महीने सप्ताह भर तक धरना दिया था। इसकी शिकायत कुलपति से भी की थी। विभाग के शिक्षकों से डॉ. नर्लिकर की कई बार नोकझोंक हो चुकी है। विभाग के एक वरिष्ठ प्रोफेसर से भी डॉ. नर्लिकर का विवाद हो चुका है। वरिष्ठ प्रोफेसर ने विश्वविद्यालय प्रशासन से शिकायत भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed