फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Case filed for demanding extortion from doctor

Varanasi News: चिकित्सक से रंगदारी मांगने के आरोप में मुकदमा

Tue, 21 Mar 2023 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Case filed for demanding extortion from doctor
विज्ञापन

रूपचंदपुर गांव निवासी प्रदीप चौबे के खिलाफ चिकित्सक से रंगदारी मांगने के आरोप में चोलापुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई धरसौना निवासी डॉ. एसएन विश्वकर्मा की तहरीर के आधार पर की गई है। डॉ. विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया कि बीते 18 फरवरी को प्रदीप उनके चिकित्सालय पर आया और धमकी देकर 50 हजार रुपये की मांग की। डॉ. विश्वकर्मा ने कहा कि वह शुगर और हार्ट के पेशेंट हैं। धमकी से भयभीत होकर उन्होंने प्रदीप को 30 हजार रुपये दे दिया था। डॉ. विश्वकर्मा ने बताया कि इस घटना की चर्चा उन्होंने अपने क्षेत्र के अन्य साथी चिकित्सकों से की। सामने आया कि प्रदीप चोलापुर के रिंकू तिवारी, रौना खुर्द के बाल लखेन्द्र, कटारी के राजपति यादव, हाजीपुर के जय सिंह यादव और बेला के सुभाष पटेल के साथ ही कई अन्य चिकित्सकों को धमका कर पैसा वसूल चुका है। इस संबंध में थानाध्यक्ष चोलापुर ने बताया कि धमकाने और रंगदारी मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article