{"_id":"67fa6b275f3996b09f0db113","slug":"case-filed-case-of-physical-abuse-and-assault-deceiving-girl-in-varanasi-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में झांसा देकर गंदा काम: छह साल तक युवती से मिलता रहा युवक, शादी की बात पर बोला- जॉब लगेगी तब करूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में झांसा देकर गंदा काम: छह साल तक युवती से मिलता रहा युवक, शादी की बात पर बोला- जॉब लगेगी तब करूंगा
Sat, 12 Apr 2025 07:02 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 12 Apr 2025 07:02 PM IST
सार
युवती ने इस मामले में कैंट थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोप है कि छह साल से युवक उसे झांसा दे रहा था। कहता था कि सरकारी जॉब की तैयारी कर रहा हूं, जब लग जाएगी तब शादी करूंगा।
विज्ञापन
कैंट थाने में दी गई तहरीर।
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
UP Crime: कैंट थानांतर्गत एक मुहल्ले में रहने वाली महिला ने शादी का झांसा देकर छह साल तक शारीरिक शोषण करने, बाद में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पीड़िता के अनुसार, परशुरामपुर (आजमगढ़) का मूल निवासी व वर्तमान में वीडीए कॉलोनी, चांदमारी (शिवपुर) में रहने वाले मनीष गौड़ से अक्टूबर 2016 में मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन
अच्छे संबंध बनाते हुए मनीष ने 2024 तक शारीरिक शोषण किया। बीच-बीच में जब भी उससे शादी करने का दबाव बनाया गया तो उसने सरकारी जॉब की तैयारी का बहाना बना कर टाल जाता था।
विज्ञापन
इसकी जानकारी जब युवती ने परिजनों को दिया तो नवंबर 2024 को उससे मिलकर शादी का दबाव बनाया गया तो युवक ने शादी न करने की बात कह दी। आरोप है कि युवक ने मारपीट की और जन से मारने की धमकी भी दी। कैंट पुलिस संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।