Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Case filed against woman close to late BJP leader Sunil Ojha dispute related trust know matter in varanasi

UP : BJP के दिवंगत नेता सुनील ओझा की करीबी रहीं महिला सहित 7 पर मुकदमा, ट्रस्ट से जुड़ा है विवाद; जानें मामला

Wed, 04 Dec 2024 11:29 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 04 Dec 2024 11:29 AM IST
सार

Varanasi News : सुनील बालकृष्ण ओझा के बेटे ने कैंट थाने में तहरीर देकर संध्या दूबे सहित सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि संध्या उनके पिता की ट्रस्ट की संपत्तियों को हड़पने के प्रयास में हैं।

विज्ञापन
Case filed against woman close to late BJP leader Sunil Ojha dispute related trust know matter in varanasi
कैंट थाने में दी गई तहरीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के पूर्व विधायक और संगठन में मजबूत पकड़ रखने वाले सुनील बालकृष्ण ओझा के निधन के एक साल बाद उनके ट्रस्ट की संपत्तियों को लेकर विवाद गहरा गया है। उनके बेटे, गुजरात के बड़ौदा के मूल निवासी और महमूरगंज स्थित विराट विला में रहने वाले ओझा विरल की तहरीर पर कैंट थाने की पुलिस ने सुनीला ओझा की करीबी रही संध्या दूबे सहित सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन


ओझा विरल ने पुलिस को बताया कि पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट ओएस बाल कुंदन फाउंडेशन का कार्यालय महमूरगंज स्थित विराट विला में है। वह उस ट्रस्ट के ट्रस्टी हैं। ट्रस्ट के प्रधान ट्रस्टी उनके पिता सुनील ओझा थे। हैदराबाद के मेकला विष्णु वर्धन रेड्डी और महमूरगंज की संध्या दूबे ट्रस्टी नियुक्त थी।
विज्ञापन

 
पिता ने शिवदासपुर के नितिन मल्होत्रा को 21 अक्तूबर 2021 को ट्रस्टी नियुक्त किया था। 29 नवंबर 2023 को सुनील ओझा का निधन हो गया। ओझा विरल ने बताया कि पिता के निधन के बाद मेकला विष्णु वर्धन रेड्डी, संध्या दूबे और नितिन मल्होत्रा न्यासी रह गए। ट्रस्ट विलेख में वर्णित शर्तों के अनुरूप उन्हें और उनके भाई ओझा रित्विक की नियुक्ति की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

संपत्तियों को हड़पने की फिराक में है संध्या दूबे
ओझा विरल का आरोप है कि अब संध्या दूबे उनके पिता की ट्रस्ट की संपत्तियों को हड़पने के प्रयास में हैं। इसके लिए संध्या दूबे ने धोखाधड़ी करके माधोपुरा, सिगरा के हरिशंकर दूबे, कोल्हुआ विनायका के अमित कुमार मिश्र, भरथरा के विनोद कुमार पांडेय, नारायण नगर कॉलोनी, छित्तूपुर के प्रेमराज खमिजा और सिद्धगिरीबाग के संजय तिवारी के अलावा जयप्रकाश तिवारी के साथ मिल कर फर्जी तरीके से ट्रस्ट के संबंध में अपने पक्ष में लिखा-पढ़ी करा ली। संध्या दूबे सहित सातों लोग मिलकर उनके पिता के ट्रस्ट की संपत्ति को हड़पने का प्रयास कर रहे हैं। 

पिता की पुण्यतिथि पर आए तो मिली धमकी 
ओझा विरल ने बताया कि वह अपने भाई रित्विक के साथ अपने पिता की पुण्यतिथि पर 29 नवंबर 2024 को वाराणसी आए। इस पर संध्या दूबे और उनके साथियों ने कहा कि यहां तुम्हारा क्या है? यहां से भाग जाओ नहीं तो तुम लोगों को जान से मार दिया जाएगा। तुम्हारा बाप भी बहुत बड़ा राजनेता बनता था। उसको हम लोगों ने बैकुंठ पहुंचा दिया। किसी को कानों-कान खबर भी नहीं मिली कि हम लोगों ने मिलकर उसको मार डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed