{"_id":"63843371a40afd160932881c","slug":"case-filed-against-the-sailor-for-overturning-the-boat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: नाव पलटने पर नाविक पर हुआ मुकदमा दर्ज, लापरवाही के चलते हो सकता था बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: नाव पलटने पर नाविक पर हुआ मुकदमा दर्ज, लापरवाही के चलते हो सकता था बड़ा हादसा
Mon, 28 Nov 2022 09:35 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 28 Nov 2022 09:35 AM IST
सार
गंगा में नाव के तलहटी के पटरा टूट जाने के कारण तेजी से पानी भरने लगा। जिसके बाद यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। हालांकि सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया। नाविक की लापरवाही को देखते हुए पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
नाव से यात्रियों को बाहर निकालते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के दशाश्वमेघ घाट के सामने गंगा में नाव के तलहटी के पटरा टूट जाने के कारण तेजी से पानी भरने लगा। जिसके बाद यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। हालांकि सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया। नाविक की लापरवाही को देखते हुए पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, आज केदार घाट के रहने वाले नाविक अमित मांझी के खिलाफ दशाश्वमेघ थाने में पुलिस प्रशासन ने लापरवाही जान से खिलवाड़ बाबत धारा 280, 282 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वादी एस आई सुरेश सिंह रहे। आरोपी अभी फरार चल रहा है।
विज्ञापन
उधर, गंगा के घाट पर लापरवाही देखने को मिल रही है। आज गंगा में जो भी नाव चल रही है अधिकतर नावों पर लोगों ने लाइफ जैकेट नहीं पहन रखा है।