{"_id":"60fa908f8ebc3e583f063a59","slug":"case-filed-against-six-including-varanasi-congress-mahanagar-president-for-creating-ruckus-in-bhu-trauma-center","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में हंगामा करने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में हंगामा करने के आरोप
Fri, 23 Jul 2021 03:20 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 23 Jul 2021 03:20 PM IST
सार
रोहनिया निवासी पीड़ित बच्ची के साथ प्रताड़ना की शिकायत के बाद उसे गंभीर हालत में बीएचयू ट्रामा सेंटर में सोमवार को भर्ती कराया गया था। बुधवार देर शाम डिस्चार्ज करने की खबर मिलते ही कांग्रेसी ट्रॉमा सेंटर पहुंचने लगे। बच्ची को डिस्चार्ज करने के विरोध में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता धरने पर बैठे थे।
विज्ञापन
लंका थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती रोहनिया क्षेत्र के मुड़ादेव निवासी पीड़ित बच्ची के इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाकर हंगामा करने वाले कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सहित छह लोगों के खिलाफ शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया गया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, राहुल राजभर, आलोक कुमार गौतम,धीरज, विशाल और पिंटू के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
लंका थाने में नगवा चौकी प्रभारी ने ये मुकदमा दर्ज कराया है। चौकी प्रभारी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि राघवेंद्र चौबे और भीम आर्मी दल के कार्यकर्ता बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती बालिका के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर बुधवार शाम हंगामा किया था। इस कारण ट्रॉमा सेंटर में इलाज कराने आए मरीजों को शोर-गुल के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
बता दें कि रोहनिया निवासी पीड़ित बच्ची के साथ प्रताड़ना की शिकायत के बाद उसे गंभीर हालत में बीएचयू ट्रामा सेंटर में सोमवार को भर्ती कराया गया था। इसके बाद से उसका इलाज चल रहा था। इसी बीच मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय ने भी ट्रामा सेंटर पहुंचकर बच्ची का हालचाल जानने के साथ ही उसका बेहतर इलाज कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
इधर, बुधवार देर शाम डिस्चार्ज करने की खबर मिलते ही कांग्रेसी ट्रॉमा सेंटर पहुंचने लगे। बच्ची को डिस्चार्ज करने के विरोध में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता धरने पर बैठे थे। आरोप था कि बच्ची का इलाज करने के बजाय उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। उधर, विरोध बढ़ता देख बच्ची को ट्रामा सेंटर में फिर से भर्ती कराया गया। तब जाकर धरना समाप्त हुआ।