फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Case filed against seven BHU students

Varanasi News: बीएचयू के सात छात्रों पर मुकदमा दर्ज

Mon, 24 Apr 2023 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Case filed against seven BHU students
बीएचयू के सात छात्रों के खिलाफ लंका थाने में बलवा सहित अन्य आरोपों में शुक्रवार की देर शाम लंका थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। यह कार्रवाई विधि संकाय के प्रमुख प्रो. अजय कुमार की तहरीर के आधार पर की गई है।
विज्ञापन

प्रो. अजय कुमार के अनुसार विधि संकाय के छात्र संतोष कुमार त्रिपाठी व विवेक कुमार तिवारी और अन्य संकायों के छात्र दर्शित पांडेय, श्वेतम उपाध्याय, रौनक मिश्र, अंकित पाल व गौरव ने बीते दिनों बीएचयू का मेन गेट बंद कर दिया था। गेट बंद करने के साथ ही सातों छात्रों ने शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ अभद्रता की थी। इसके बाद विधि संकाय में उपद्रव और नारेबाजी करते हुए कक्षाएं बंद करा दी थी। इसके अलावा विधि संकाय के ग्रंथालय के कर्मचारियों को बाहर निकाल कर उनके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट की धमकी दी थी। इस संबंध में लंका थाना प्रभारी अश्वनी पांडेय ने बताया कि बीएचयू के चीफ प्रॉक्टर की ओर से आए प्रार्थना पत्र के आधार पर सात छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed