{"_id":"672666e7f155ecd3f20b1206","slug":"case-filed-against-bhu-registrar-prof-arun-kumar-singh-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: बीएचयू रजिस्ट्रार प्रो. अरुण कुमार सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज, अवैध तरीके से 12 पेड़ कटवाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: बीएचयू रजिस्ट्रार प्रो. अरुण कुमार सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज, अवैध तरीके से 12 पेड़ कटवाने का आरोप
Sat, 02 Nov 2024 11:22 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 02 Nov 2024 11:22 PM IST
सार
बीएचयू रजिस्ट्रार के खिलाफ वन विभाग ने मुकदमा दर्ज कराकर अवैध तरीके से 12 पेड़ की कटाई का आरोप लगाया है। बताते चलें कि 26 पेड़ों की अवैध कटाई मामले में 11 नवंबर को एनजीटी में सुनवाई होगी। मामले में गठित जांच कमेटी ने कहा कि विवि प्रशासन को न तो लकड़ियां मिलीं और न ही चोर।
विज्ञापन
बीएचयू में कटे पेड़
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बीएचयू में अवैध तरीके से 12 पेड़ काटने के आरोप में रजिस्ट्रार प्रो. अरुण कुमार सिंह के खिलाफ वन विभाग ने मुकदमा दर्ज कराया है। वृक्ष संरक्षण अधिनियिम और यूपी इमारती लकड़ी व अन्य लकड़ी अभिवहन एक्ट की धाराओं में मुकदमा किया गया है। वहीं, चंदन के सात समेत कुल 26 पेड़ों के भी काटने के मामले को लेकर एनजीटी में सुनवाई 11 नवंबर को है।
विज्ञापन
याचिकाकर्ता इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता सौरभ तिवारी ने बताया कि जांच कमेटी ने पाया कि चंदन के सात पेड़ों की कटाई के बाद बीएचयू प्रशासन द्वारा न तो चोरों को पकड़ा गया और न ही लकड़ी ही बरामद हो पाई है। वहीं, लंका थान में दर्ज एफआईआर में भी चंदन के पेड़ों के बजाय एक कीमती लकड़ी की बात कही गई है। चंदन के पेड़ों के चोरी होने को लेकर भी हैरानी जताई है। आसपास कई सीसी कैमरे लगे हैं और गार्ड तैनात हैं, आखिर ये कैसे संभव हो पाया।
विज्ञापन
पेड़ कटाई की रिपोर्ट एनजीटी में दायर
संयुक्त जांच समिति ने पेड़ कटाई की पूरी रिपोर्ट को एनजीटी के समक्ष दायर कर दिया है। इसमें उनके द्वारा लगाए गए आरोप सिद्ध पाए गए हैं। पेड़ कटाई में बीएचयू के पदाधिकारियों की संलिप्तता साबित हो चुकी है। एनजीटी की बनाई कमेटी ने बीएचयू कैंपस में कटे पेड़ों की जांच की थी।
विज्ञापन
