फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Case filed against 11 including Action on varanasi court order in matter of illegally demolishing boundary wall

वीडीए सचिव समेत 11 पर मुकदमा दर्ज: कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई, अवैध तरीके से चहारदीवारी गिराने का आरोप

Wed, 30 Mar 2022 12:14 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 30 Mar 2022 12:14 PM IST
सार

अवैध तरीके से चहारदीवारी गिराने को लेकर विंध्यवासिनी नगर कॉलोनी निवासी अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र पर दिया था। 

विज्ञापन
Case filed against 11 including Action on varanasi court order in matter of  illegally demolishing boundary wall
वाराणसी विकास प्राधिकरण - फोटो : फाइल

विस्तार

अवैध तरीके से दीवार ध्वस्त कराने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर वीडीए (वाराणसी विकास प्राधिकरण ) सचिव समेत 11 अधिकारियों और कर्मचारियों पर शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिवक्ता की तहरीर के आधार पर शिवपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्शीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


विंध्यवासिनी नगर कॉलोनी निवासी अजय प्रताप सिंह कचहरी में अधिवक्ता हैं। अजय के अनुसार तरना में उनकी पत्नी संगीता सिंह के नाम से 3150 वर्गफीट का प्लॉट है। पिछले 10 साल से बनी इस प्लॉट की चहारदीवारी को वीडीए अधिकारियों और कर्मचारियों ने बिना नक्शा पास का आरोप लगाते हुए जेसीबी से ढहा दिया और गेट उठा ले गए।

विज्ञापन

15 हजार रुपए रिश्वत मांगने का भी आरोप

आरोप है कि जोनल अधिकारी परमानंद यादव, जेई रामचंद्र, पीएन दुबे और प्रमोद तिवारी के साथ ही अन्य अधिकारी व कर्मचारी ने कहा कि अवैध तरीके से बनाई गई है और वीडीए के सचिव सुनील कुमार वर्मा का आदेश है कि 15 हजार रुपए नहीं देने पर चहारदीवारी गिरा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर वीडीए सचिव सुनील कुमार सिंह, जोनल अधिकारी परमानंद यादव, जेई रामचंद्र, पीएन दुबे और प्रमोद तिवारी समेत 11 पर मुकदमा दर्ज किया गया। शिवपुर इंस्पेक्टर सधुवन राम गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed