वाराणसी में अजय कुमाल लल्लू सहित दस नामजद और 150 अज्ञात पर एफआईआर, ये रही वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के कटेहर मोहल्ले में बालिका मदरसे में बुनकरों के साथ सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमाल लल्लू और बुनकरों की बैठक हुई थी। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन न होने और मास्क को लापरवाही बरतने के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार किया है।
दरोगा विनय तिवारी की तहरीर के आधार पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, पूर्व मंत्री अजय राय सहित दस नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ जैतपुरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि मुकदमा दर्ज होने के प्रकरण को इंस्पेक्टर जैतपुरा शशिभूषण राय छुपाने में लगे रहे, जिसे फिर एसएसपी अमित पाठक ने स्पष्ट किया।
जैतपुरा थाने के दरोगा विनय के अनुसार, वह क्षेत्र का भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि कटेहर मोहल्ला स्थित बालिका मदरसे की पहली मंजिल में कोविड-19 की शर्तों का उल्लंघन कर भारी भीड़ एकत्र है।
दरोगा मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कोविड-19 की नियमावली के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का उल्लंघन किया जा रहा है। इसके साथ ही कई लोग मास्क के बगैर भी दिखे। इसे लेकर दरोगा विनय की तहरीर के आधार पर दस नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ जैतपुरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, पूर्व मंत्री अजय राय, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, कांग्रेस महासचिव विश्वजीत सिंह, मुर्गिया टोला के इम्तियाज अहमद, जैतपुरा के नेयाज अहमद, मौलवी अब्दुल अजीज, शेषमन बाजार के सरदार सेराजुद्दीन, कटेहर के सरदार अली अलीमुद्दीन और कटेहर के सरदार मकबूल हसन।