फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   case file against Buxar mla in Congress leader abduction varanasi

वाराणसी : कांग्रेस नेता के अपहरण में बक्सर विधायक पर मुकदमा

Wed, 26 Jun 2019 12:22 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 26 Jun 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
case file against Buxar mla in Congress leader abduction varanasi
सांकेतिक तस्वीर।

बिहार के बक्सर जिले के युवक कांग्रेस नेता के अपहरण के मामले में मुगलसराय कोतवाली में बक्सर विधायक सहित पांच नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


बक्सर के मंझरिया गांव निवासी जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 12 जून को वह वाराणसी गाड़ी की सर्विस कराने गया था। इसी बीच उसके परिचित विहोर कुमार द्विवेदी, मिथलेश कुमार चौबे ने उसे होटल ग्रेप वाइन में बुलाया।
विज्ञापन


यहां उनसे थोड़ी-बहुत बहस हुई लेकिन मामला शांत हो गया। इसके बाद विहोर ने उसे घर छोड़ने के लिए स्कार्पियो से निकले। इसी बीच विशाल तिवारी दो-तीन अज्ञात लोगों के साथ रास्ता रोक लिया और असलहे के बल पर उसका अपहरण कर लिया। बक्सर सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी के निर्देश पर उसका अपहरण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

छीना झपटी में उसके डेढ़ लाख रुपये की सोने की सिकड़ी और मोबाइल भी गुम हो गया। अपहरणकर्ता उसे रामगढ़ क्षेत्र के धनसोई ले गए। यहां से उसने किसी तरह अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भागकर जान बचाई। जिसकी तहरीर धनसोइ थाने में दी।

यहां से मामला मुगलसराय कोतवाली में भेजा गया। इस संबंध में सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। इसकी जांच एसआई विपिन सिंह को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed