फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Case against groom father in varanasi

बारातियों ने किया ऐसा काम, दूल्हे के पिता पर दर्ज हुआ मुकदमा

Tue, 13 Feb 2018 10:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 13 Feb 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
Case against groom father in varanasi
Traffic
बनारस में बारातियों का सड़क घेरकर नाचना दूल्हे के पिता को मंहगा पड़ गया। सड़क पर जाम लगने के कारण  गंगापुर निवासी संतोष सेठ के खिलाफ चेतगंज थाने में पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक चेतगंज राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि शनिवार की रात नौ बजे के लगभग संतोष सेठ के बेटे सत्यम की बारात लहुराबीर से मैदागिन मार्ग पर जा रही थी।
विज्ञापन


बारात में शामिल लोग इस कदर नाचगाने में मशगूल थे कि लहुराबीर से पिपलानी कटरा तक तकरीबन दो घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। बारातियों को समझाने की कोशिश की गई लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए गंगापुर निवासी संतोष सेठ के खिलाफ सार्वजनिक मार्ग को जाम करने और आमजन के आवागमन में बाधा बनने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। तफ्तीश के दौरान जिनके भी नाम प्रकाश में आएंगे उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।


गौरतलब है कि इस संबंध में एसपी ट्रैफिक पूर्व में बारात घर और लॉन संचालकों के साथ बैठक कर सभी को समझा चुके हैं कि जो भी उनके यहां बुकिंग कराएं उन्हें बताएं कि बारात इस तरीके से आए-जाए कि सड़क पर जाम न लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed