फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Case against four retirees and six employees of Revenue Archives

Varanasi News: राजस्व अभिलेखागार के चार सेवानिवृत्त और छह कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा

Mon, 01 Apr 2024 02:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Case against four retirees and six employees of Revenue Archives
वाराणसी। राजस्व अभिलेखागार के चार सेवानिवृत्त और छह कार्यरत कर्मचारियों के खिलाफ कैंट थाने में धोखाधड़ी और कूटरचना सहित अन्य आरोपों में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। यह कार्रवाई अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय अशोक कुमार यादव की तहरीर के आधार पर की गई है।
विज्ञापन

अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय के अनुसार भिटारी निवासी राघवेंद्र ने शिकायत की थी। आरोप था कि भिटारी से संबंधित अभिलेखों में कूटरचना की गई और संदिग्ध खाते का निर्माण किया गया। जांच में सामने आया कि इसमें सेवानिवृत्त कर्मचारी मीनाक्षी दत्ता व राजबली मिश्रा और वरिष्ठ सहायक धीरज कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार सिंह, विजय कुमार श्रीवास्तव व प्रमोद कुमार प्रथम की मिलीभगत थी। जिलाधिकारी के आदेश से सभी छह आरोपियों के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसी तरह से वृंदावन, सुसुवाही निवासी दिनेश ने भी शिकायत की थी। आरोप था कि हसनपुर के राजस्व अभिलेख में कूटरचना और छेड़छाड़ की गई। जांच में सामने आया कि इसमें सेवानिवृत्त मीनाक्षी दत्ता, सरोज श्रीवास्तव व सदाफल प्रसाद सोनकर और राजेश कुमार अवस्थी व अशोक कुमार यादव की मिलीभगत थी। इसलिए सभी पांच आरोपियों के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed