फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Carrom: Amazing fingers, players rocked

कैरम : अंगुलियों का कमाल, खिलाड़ियों ने मचाया धमाल

Sun, 26 Mar 2023 07:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Carrom: Amazing fingers, players rocked
एकतरफा मुकाबले में यूपी की पुरुष टीम ने बिहार को 2-0 से दी मात
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। स्ट्राइकर पर सधी हुई अंगुलियों की बदौलत 20 जोड़ी खिलाड़ियों ने एकतरफा मुकाबले में अंक अर्जित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। 24 राज्य और 11 संस्थानों के करीब 300 राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने बड़ालालपुर के जीवन दीप पब्लिक स्कूल में आयोजित 27वें फेडरेशन कप टूर्नामेंट के उद्घाटन मैचों में धमाल मचाया। उद्घाटन मैच में यूपी ने बिहार को एकतरफा मात दी।
रविवार को तीन दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन पुरुष वर्ग के चार मैचों में सिविल सर्विसेज के अशोक कुमार और प्रफुल्ल मोरे की जोड़ी ने आंध्र प्रदेश के भास्कर प्रसाद और मनोहर बाबू की जोड़ी को 2-0 से हराया। तेलंगाना के बालगंगा गायकवाड व यश नवीन की जोड़ी ने एआई के अब्दुल आसिफ व प्रवीण कुमार को 2-0 से हरा दिया। राजस्थान के जितेंद्र भार्गव व गौतम पवार ने पुंद्दुचेरी के मोहम्मद गुलाम व साबिर अंसारी की जोड़ी को 2-0 से, उत्तर प्रदेश के पीएस सिंघारिया व शिवदयाल ने बिहार के जुनून खान और जय प्रकाश शर्मा को 2-0 से हराया।
विज्ञापन

वहीं, महिलाओं के मुकाबले में मिताली पाठक व फरहीन मजहर खान की जोड़ी को यूपी की कामना गुप्ता व ऋतंभरा ने 2-0 से हरा दिया। एम प्रमिला देवी व जयश्री की जोड़ी ने रतन मंडल व निशा कुमारी की जोड़ी को 2-0 से, झारखंड की सुरभि कुमारी व सुरभि अम्मा ने आंध्र प्रदेश की एस भवानी व हरिप्रिया को 2-0 से हराया। वहीं, बिहार की रिंकी कुमारी व सोनाली कुमारी ने बंगाल की काजल सिंह व के. विश्वास को 2-1 से, कर्नाटक की साइनी व स्टालिन ने गोवा की सोनिया नवरकर की जोड़ी को 2-0 से हराया। खेल का उद्घाटन मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय कैरम महासंघ के अध्यक्ष जोसफ मेयर ने किया। इस दौरान पंजाब नेशनल बैंक के जोनल मैनेजर एके सिंह, आनंद कुमार राय, बीडी नारायण, भारती नारायण, डॉ. अशोक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed