{"_id":"5c656d57bdec2211d240c48d","slug":"cargo-ship-stopped-due-to-pontoon-bridge-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में थम गया बनारस से चला मालवाहक जलपोत, 17 घंटे की मशक्कत के बाद हुआ रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में थम गया बनारस से चला मालवाहक जलपोत, 17 घंटे की मशक्कत के बाद हुआ रवाना
Fri, 15 Feb 2019 10:19 AM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
Published by: Sayali Maurya
Updated Fri, 15 Feb 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी से चल कर हल्दिया तक जाने वाला कंटेनर लदा मालवाहक कार्गो जलपोत जिला मुख्यालय होते हुए गीजीपुर के सेमरा पीपा पुल के पास बुधवार की शाम को पहुंचा। देर शाम होने के कारण सुरक्षा के दृष्टिकोण से पैंटून ब्रिज को गुरुवार की सुबह घंटों की मशक्कत के बाद दिन में 12 बजे जलपोत को जाने के लिए खोला गया। इस कारण जलपोत करीब 17 घंटे के बाद सेमरा पीपा पुल खुलने पर सुरक्षित हल्दिया के लिए रवाना किया गया।
यह जलपोत वाराणसी से मंगलवार को चला। अगले दिन शाम को पांच बजे जिला मुख्यालय होते हुए सेमरा मुहम्मदाबाद की तरफ रवाना हुआ जलपोत बुधवार की शाम को सेमरा पीपा पुल पहुंच गया। रात होने की वजह से सुरक्षा के मद्देनजर पुल को गुरुवार दिन में खोला गया।
पुल के खुलने की वजह से मुहम्मदाबाद से आवागमन करने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गंगा के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। इसके बाद कर्मचारियों के पुन: पैंटून ब्रिज को जोड़ने के दो घंटे के बाद यातायात व्यवस्था बहाल हो सकी।
विज्ञापन
इस संबंध में लोक निर्माण खंड तृतीय के अवर अभियंता महेंद्र मौर्या ने बताया कि जलपोत बुधवार की शाम को ही सेमरा पीपा पुल पहुंच गया था लेकिन रात होने के कारण सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से आज सुबह घंटों की मशक्कत के बाद पुल को दिन में 12 बजे खोला गया। उसके जाने के बाद करीब दो बजे पैंटून ब्रिज से पुन: आवागमन सुचारु हो गया।