फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cargo ship reached Rajghat

राजघाट पहुंचा मालवाहक जहाज

Tue, 12 Jul 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 12 Jul 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
Cargo ship reached Rajghat
जहाज
गंगा में जल परिवहन के ‘पायलट रन’ के लिए आया मालवाहक जहाज ‘वीवी गिरि’ सोमवार को यहां राजघाट पुल से आगे नहीं बढ़ सका। इसे रामनगर तक जाना है, लेकिन राजघाट से रामनगर के बीच आठ किलोमीटर तक कछुआ सेंचुरी के प्रतिबंधों के चलते वन विभाग ने इसे राजघाट स्थित खिड़किया घाट पर ही रोक दिया। विभाग का कहना है कि कछुआ सेंचुरी से जहाज के आवागमन के लिए अनापत्ति नहीं ली गई थी। भारतीय अंतरर्देशीय परिवहन प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) के अधिकारियों का कहना है कि अनापत्ति के लिए वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया गया है।
विज्ञापन


जहाज के मास्टर शक्तिपदो दास और ड्राइवर चितरंजन गिरि ने बताया कि पटना से वाराणसी के लिए छह जुलाई को रवानगी हुई थी। रविवार की शाम जहाज वाराणसी जिले के बलुआ घाट पर रुका था। सोमवार की सुबह उसने राजघाट स्थित खिड़किया घाट पहुंचकर लंगर डाला। बता दें कि रामनगर में मल्टी मॉडल टर्मिनल बनाया जा रहा है। ढुलाई के लिए जहाजों पर माल इसी टर्मिनल से चढ़ाया और उतारा जाएगा। जहाज के आपरेशन मैनेजर शंकर गेन ने बताया कि 12 लोगों का उनका स्टाफ है। सामान्य दिनों में पटना से बनारस आने में तीन दिन लगते हैं। बाढ़ के चलते पांच दिन लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed