फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Carelessness in fireworks can take a toll on health.

Varanasi News: आतिशबाजी में लापरवाही, सेहत पर पड़ सकती हैं भारी

Sat, 11 Nov 2023 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Carelessness in fireworks can take a toll on health.
दीपावली पर होने वाली आतिशबाजी में जरा सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। डॉक्टरों के अनुसार त्योहार पर तेज आवाज के पटाखे से कान में सुनने की क्षमता पर असर पड़ सकता है और आंखों में बारूद का धुआं पड़ने से आंखों की रोशनी भी कमजोर होने का खतरा रहता है।
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ प्रो. प्रशांत भूषण ने बताया कि कभी-कभी पटाखा जलाते समय उसका बारूद छिटककर आंख में आ जाता है। आंखों में बारूद के कण पड़ने से लालपन, जलन और खुजली होने लगती है। कभी-कभी घाव भी बन जाता है। हर साल दीपावली पर ऐसे मरीज अस्पताल में आते हैं, जिनकी आंखों में जलन की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सीपी गुप्ता का कहना है कि बच्चों को तेज आवाज के पटाखों से दूर रखना चाहिए। तेज आवाज के पटाखे से बच्चों में श्रवण शक्ति पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पतालों की इमरजेंसी में है की पूरी व्यवस्था
सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी का कहना है कि अस्पताल की इमरजेंसी में दीपावली पर पटाखे से झुलसकर आने वाले मरीजों के इलाज की पूरी व्यवस्था है। इसके लिए सभी अस्पतालों की इमरजेंसी में पर्याप्त दवा, मलहम, भिजवा दिया गया है।

ये बरतें होगी सावधानी
पटाखे को घर से थोड़ी दूर खुली जगह पर जलाएं।
सांस के रोगी को धुएं से दूर रहना चाहिए।
हाथ में कोई भी पटाखा नहीं जलाना चाहिए।
तेज आवाज के पटाखे जलाने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed